बैंक की छुट्टियां :जल्द पूरे कर लें काम, अगस्त में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित वर्क हो सकते है प्रभावित

बैंक छुट्टियों के दौरान ग्राहक ऑनलाइन सेवाओं का लाभ ले सकते है, क्योंकि डिजिटल लेन-देन जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप्स और एटीएम सेवाएं पहले की तरह चालू रहती हैं।आईए जानते है अगस्त में कब कब बैंक बंद रहेंगे...
bank holiday

August Bank Holidays 2025 : अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि जुलाई की तरह अगस्त महीने में 15 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इन अवकाशों में रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी के साथ शनिवार (दूसरा व चौथा) और रविवार शामिल है। बैंक बंद के चलते चेकबुक पासबुक समेत कई बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।आईए जानते है अगस्त में कब कब बैंक बंद रहेंगे…

इस तरह निर्धारित की जाती है छुट्टियां

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, हर महीने के दूसरे/ शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. जबकि हर रविवार को साप्ताहिक अवकाश भी होता है। त्योहारों पर बैंकों में काम नहीं होता । भारत में बैंक की छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश (राजपत्रित अवकाश) व सरकारी अवकाश (राज्य/केंद्र) शामिल हैं। राज्य सरकार की छुट्टियां अलग अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जबकि केंद्र सरकार की छुट्टियाँ पूरे देश में एक जैसी रहती हैं। क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं। एक राज्य में किसी दिन अवकाश होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी।

जानिए अगस्त में कब कब बंद रहेंगे बैंक

  1. 3 अगस्त- केर पूजा , त्रिपुरा (रविवार)
  2. 8 अगस्त- सिक्किम और ओडिशा में टेंडोंग लो रम फाट त्योहार
  3. 9 अगस्त- रक्षाबंधन
  4. 10 अगस्त- रविवार
  5. 12 अगस्त- दूसरा शनिवार
  6. 13 अगस्त- मणिपुर , देशभक्त दिवस
  7. 15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस
  8. 17 अगस्त- रविवार
  9. 16 अगस्त- जन्माष्टमी , पारसी नव वर्ष गुजरात , महाराष्ट्र
  10. 24 अगस्त-रविवार
  11. 26 अगस्त-गणेश चतुर्थी कर्नाटक और केरल (चौथा शनिवार)
  12. 27 अगस्त- गणेश चतुर्थी आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु और तेलंगाना
  13. 28 अगस्त- नुआखाई ओडिशा, पंजाब , सिक्किम
  14. 31 अगस्त रविवार

Bank User इन Online सेवाओं की ले सकते है Help

बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।

  • NET BANKING: बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध होती है।
  • Unified Payments Interface : पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि का इस्तेमाल करना होता है।
  • MOBILE BANKING: स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए आप कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
  • ATM USE: पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विदड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में पता कर लें, क्योंकि भारत में हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews