Axis Bank ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, जानिए कितना होगा फायदा

Axis Bank ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, जानिए कितना होगा फायदा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। निजी सेक्टर के बड़े बैंकों में से एक Axis Bank ने फिक्स डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें तीन दिन पहले 17 मार्च 2022 से प्रभावशील होंगी। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की फिक्स डिपॉजिट (FD) की सेवा ग्राहकों के लिए देता है। अधिक जानकारी के लिए Axis Bank की नजदीकी शाखा से संपर्क किया जा सकता है।

Axis Bank 7 दिन से 14 दिन की सबसे कम अवधि की FD के लिए 2.5 प्रतिशत ब्याज दे रहा है जबकि सबसे अधिक अवधि 5 से 10 साल की अवधि के लिए  5.75 प्रतिशत ब्याज देगा।  इसी तरह अन्य राशियों की FD पर बैंक ने ब्याज दरें फिक्स की हैं।

ये भी पढ़ें – Technology: गूगल का यह नया फीचर आपकी करतूत को हटाने में सक्षम है

सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दरें 

बैंक के नियमानुसार 2 करोड़ से कम की राशि पर सामान्य नागरिकों को 7 से 14 दिनों की अवधि की FD पर 2.50 प्रतिशत ब्याज मिलेगा लेकिन 2 करोड़ से 4.91 करोड़ रुपये से कम तक ये 3.05 प्रतिशत ब्याज दर देगा। 15 दिन से 29 दिन की FD पर 2.50 प्रतिशत और 3.05 प्रतिशत, 30 दिन से 45 दिन की FD पर 3.00 से 3.20 प्रतिशत ब्याज मिलेगा इसी तरह अन्य अवधि के लिए Axis Bank ने नई ब्याज दरें घोषित की हैं।

ये भी पढ़ें – Vyapam Recruitment: इस परीक्षा की Answer key जारी, 23 मार्च तक दावे-आपत्ति, 84 पदों पर होगी भर्ती

चार तरह अलग अलग राशि पर अलग अलग ब्याज दर 

गौरतलब है कि Axis Bank अलग अलग राशियों पर अलग अलग ब्याज देता है। इसमें 2 करोड़ से कम, 2 करोड़ से 4.91 करोड़ रुपये से कम, 4.91 करोड़ रुपये से  4.92 करोड़ रुपये से कम तक और 4.92 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये तक।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 20 मार्च 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Axis Bank की नई FD ब्याज दरों में वरिष्ठ नागरिकों को थोड़ा लाभ ज्यादा है। अधिक जानकारी के लिए बैंक की नजदीकी शाखा पर जाकर अथवा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी ली जा सकती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews