Bajaj Auto: बजाज ऑटो ने चौथी तिमाही के नतीजों का किया ऐलान, निवेशकों को कंपनी देगी जबरदस्त डिविडेंड

Bajaj Auto: बजाज ऑटो ने चौथी तिमाही के नतीजों का किया ऐलान, निवेशकों को कंपनी देगी जबरदस्त डिविडेंड

Bajaj Auto: गुरुवार, 18 अप्रैल 2024 को बजाज ऑटो लिमिटेड ने चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। जानकारी के अनुसार जनवरी से मार्च तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 18% की वृद्धि हुई हैं और यह ₹2011.43 करोड़ रुपये पहुंच गया हैं। वहीं पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹1705 करोड़ था। इसे देखते हुए, कंपनी ने निवेशकों के लिए सशक्त डिविडेंड की घोषणा की है। इसके साथ ही, कंपनी ने डिविडेंड वितरण की रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान किया है।

निवेशकों को मिलेगा 800% की उच्च दर से डिविडेंड:

जानकारी के मुताबिक बजाज ऑटो ने मार्च की तिमाही में भारी मुनाफे के बाद एक शानदार डिविडेंड का ऐलान किया है। दरअसल बजाज ऑटो ने निवेशकों को प्रति शेयर 80 रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की है। बोर्ड ने 31 मार्च 2024 को फाइनेंशियल ईयर को समाप्त करते समय 10 रुपये के शेयर की बजाय 80 रुपये के डिविडेंड का निर्णय लिया है। इससे निवेशकों को 800% की उच्च दर से डिविडेंड मिलेगा।

रिकॉर्ड डेट की घोषणा:

दरअसल बजाज ऑटो ने फाइलिंग में जारी जानकारी के अनुसार 14 जून 2024 को रिकॉर्ड डेट की घोषणा की है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास 14 जून तक कंपनी के शेयर होंगे, वे ही इस डिविडेंड का लाभ उठा सकेंगे।

जानकारी दे दें कि इससे पहले, 25 अप्रैल 2023 को बजाज ऑटो ने 140 रुपये के डिविडेंड का एलान किया था। दरअसल इस संकेत से पता चलता है कि कंपनी द्वारा पांच साल से लगातार डिविडेंड की घोषणा की जा रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews