Bajaj Housing Finance के आईपीओ की तारीख हुई जारी, इस दिन खुलेगा 6500 करोड़ रुपये का जबरदस्त IPO

यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अच्छी हो सकती है। दरअसल लंबे समय से अपने आईपीओ के लिए चर्चा में रही Bajaj Housing Finance के IPO की तारीख सामने आ गई है।
Bajaj Housing Finance के आईपीओ की तारीख हुई जारी, इस दिन खुलेगा 6500 करोड़ रुपये का जबरदस्त IPO

भारतीय निवेशकों के बीच लंबे समय से चर्चा का विषय बनने वाली बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) के आईपीओ की तारीखों की घोषणा आखिरकार कर दी गई है। दरअसल बजाज ग्रुप की इस हाउसिंग फाइनेंस शाखा ने 6,500 करोड़ रुपये से अधिक के आईपीओ (Initial Public Offering) को लाने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार यह विशाल आईपीओ 9 सितंबर, सोमवार से लेकर 11 सितंबर, बुधवार तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा।

दरअसल 3,560 करोड़ का नया इश्यू और 3,000 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल होगा, जिसमें कंपनी के प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी कम करेंगे। बता दें कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस का यह आईपीओ लगभग 6,560 करोड़ रुपये का होगा, जिसका उपयोग कंपनी अपने विस्तार और विकास योजनाओं के लिए कर सकती है।

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर शानदार रिस्पांस:

बता दें कि इस आईपीओ का प्राइस बैंड 3 सितंबर को यानी, मंगलवार को घोषित किया जाएगा। हालांकि, बाजार में पहले से ही इसके प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। दरअसल ग्रे मार्केट में इस आईपीओ के प्रति निवेशकों की रुचि को देखते हुए इसका जीएमपी इश्यू प्राइस बैंड की घोषणा से पहले ही 65 रुपये तक पहुंच गया है।

शेयरधारकों के लिए विशेष आरक्षण की व्यवस्था

बता दें कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने अपने आईपीओ में मौजूदा निवेशकों और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) तथा बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयरधारकों के लिए विशेष आरक्षण की व्यवस्था की है। जानकारी के मुताबिक यह आरक्षण उन निवेशकों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो पहले से ही बजाज ग्रुप की अन्य कंपनियों में निवेश कर रहे हैं और अपने निवेश को बढ़ाना चाहते हैं।

दरअसल इस आईपीओ के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया, एक्सिस कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स इंडिया, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, जेएम फाइनेंशियल, और आईआईएफएल सिक्योरिटीज को बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में चुना गया है। इसके अलावा, केफिन टेक्नोलॉजीज को इस इश्यू का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews