इस दिन खुलेगा Bajaj Housing Finance का आईपीओ, निवेशकों को कर सकता है मालामाल!

यदि आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो, आपके लिए यह एक शानदार खबर हो सकती है। दरअसल Bajaj Housing Finance का आईपीओ (IPO) 9 सितंबर 2024 से शुरू होने जा रहा है।
इस दिन खुलेगा Bajaj Housing Finance का आईपीओ, निवेशकों को कर सकता है मालामाल!

बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (Bajaj Housing Finance) का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 9 सितंबर 2024 से निवेशकों के लिए खुलने वाला है। दरअसल इस IPO को लेकर बाजार में निवेशकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, खासकर ग्रे मार्केट में, जहां इसका प्रीमियम लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह आईपीओ निवेशकों को अच्छी कमाई करा सकता हैं।

ऐसे में अगर आप इस आईपीओ में निवेश का विचार कर रहे हैं, तो हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी दे रहे है। दरअसल कंपनी ने पहले ही एंकर निवेशकों से 1,758 करोड़ रुपये का फंड जुटा लिया है। वहीं इन एंकर निवेशकों में सिंगापुर की सरकार, ICICI प्रूडेंशियल बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज फंड, और न्यू वर्ल्ड इंक जैसी जानी-मानी संस्थाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इन निवेशकों को 251,142,856 इक्विटी शेयर 70 रुपये प्रति शेयर की दर से आवंटित किए गए थे।

इतना तय किया गया शेयरों का प्राइस बैंड

जानकारी के अनुसार कंपनी ने IPO के लिए शेयरों का प्राइस बैंड 66 से 70 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। वहीं खुदरा निवेशक 214 शेयरों के एक लॉट में निवेश कर सकते हैं, और वे अधिकतम 13 लॉट तक की ही बोली लगा पाएंगे। यानी इसका मतलब है कि निवेशक द्वारा 14,980 रुपये से 1,94,740 रुपये तक का निवेश किया जा सकता हैं। वहीं इस तरह के निवेश विकल्पों के चलते यह IPO व्यक्तिगत और संस्थागत दोनों निवेशकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन रहा है।

इन तारीखों पर निवेशकों को रखना होगी नजर

दरअसल निवेशकों के लिए कुछ महत्वपूर्ण तिथियां इस दौरान निर्धारित की गई हैं। जानकारी के मुताबिक IPO 9 सितंबर 2024, सोमवार को खुलेगा और 11 सितंबर 2024, बुधवार को बंद हो जाएगा। वहीं अलॉटमेंट की तारीख 12 सितंबर 2024, गुरुवार तय की गई है, जबकि रिफंड प्रक्रिया 13 सितंबर 2024, शुक्रवार से शुरू होगी। जबकि उसी दिन डीमैट खातों में शेयर ट्रांसफर किए जाएंगे। IPO की लिस्टिंग 16 सितंबर 2024, सोमवार को होने की संभावना है। हालांकि किसी भी प्रकार के निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews