Bajaj Pension Plan: बुढ़ापे की लाठी बनेगी ये स्कीम, मिलेगी रेगुलर पेंशन, बचेगा टैक्स, यहाँ जानें डीटेल

Pension plan

Bajaj Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद जीवन में रेगुलर इनकम जरूरी होती है। बुढ़ापे में कोई नौकरी न होने पर परेशानी होती है। लेकिन यदि पहले से तैयारी की जाएगा तो लोगों का Golden Age आरामदायक और टेंशन फ्री बन सकता है। मार्केट में वर्तमान में कई पेंशन प्लान उपलब्ध हैं, जिसकी मदद से 65 वर्ष उम्र के बाद भी लाइफस्टाइल को बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। न ही बच्चों के सामने साथ फैलाना पड़ेगा। इन्हीं प्लांस में से एक बजाज का Allianz Life LongLife Goal प्लान है।

प्लान के बारे में विस्तार से जानें

लॉंग लाइफ गोल एक यूनिट लिंक्ड प्लान यानि ULIP Plan है। जिसके तहत निवेशकों के 99 वर्ष पूरे होने तक रेगुलर इनकम का लाभ मिलता है। स्कीम के दो वेरिएंट्स उपलब्ध होते हैं। प्रीमियम की छूट के साथ दीर्घजीवन लक्ष्य और प्रीमियम की छूट के बिना दीर्घजीवन लक्ष्य, निवेशक इनमें से किसी एक का चयन कर सकते हैं। इनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो के लिएर 4 ऑप्शन मिलते हैं। 18 वर्ष से 65 वर्ष का कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है। इसमें 10 वर्ष से 25 वर्ष के लिए निवेश करना पड़ता है।

मिलता है इन सुविधाओं का लाभ

बजाज के इस पेंशन के तहत कई सुविधाओं का लाभ मिलता है। इसमें पॉलिसिहोल्डर को सम्पूर्ण जीवन बीमा कवर दिया जाता है। प्रीमियम को घटाया भी जा सकता है। 13 फंड्स ऑप्शन मिलते हैं। 5 पॉलिसी ईयर से लेकर 25 वें पॉलिसी ईयर तक लॉयल्टी एडीशन मिलता रहता है। इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट भी मिलता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews