रिटायरमेंट के बाद होगी ठाठ, मौज में कटेगा बुढ़ापा, बजाज का ये खास पेंशन प्लान करेगा मदद, निवेश से पहले जान लें कैलकुलेशन

pension plan

Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद भी लाखों की इनकम प्राप्त की जा सकती है। बस इसके लिए जरूरत पड़ती है एक सही पेंशन प्लान की। मार्केट में एलआईसी, एसबीआई लाइफ समेत कई बीमा कंपनियां एक से बढ़कर एक प्लांस ऑफर कर रही हैं। जो बुढ़ापे में निवेशकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करते हैं। इन्हीं में से एक बजाज अलियांज का रिटायर रिच (Retire Rich) प्लान है। यह एक यूनिट लिंक्ड पेंशन प्लान है।

प्लान के बारे में

रिटायर रिच प्लान भुगतान किए गए प्रीमियम का 101% गरंटिड वेस्टिंग बेनेफिट्स का लाभ देता है। साथ ही भुगतान किए गए प्रीमियम का 105% डेथ बेनेफिट्स की गारंटी देने का दावा भी करता है। सिंगल, रेगुलर और लिमिटेड प्रीमियम भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं। पॉलिसीहोल्डर कभी भी पॉलिसी को सरेंडर कर सकते हैं। हालांकि 5 वर्ष से पहले इसे सरेंडर करने पर डेथ बेनेफिट की सुविधा नहीं मिलती। प्रीमियम पेमेंट टर्म में बदलाव को बदलने का विकल्प भी मिलता है। स्कीम में कम से कम 7 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष मैच्योर होती है। न्यूनतम 5 वर्षों तक प्रीमियम का भुगतान करना होता है। हालांकि अधिकतम पॉलिसी टर्म निवेशकों पर निर्भर करता है। 15 दिन का लुकिंग पीरीयड मिलता है।

ये रहा कैलकुलेशन

न्यूनतम सिंगल प्रीमियम 7 -10 वर्षों के लिए 1,00,000 रुपये होतो है। वहीं 11 वर्ष और इससे अधिक के लिए 50, 000 रुपये होती है। न्यूनतम टॉप अप प्रीमियम 5,000 रुपये और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। यदि कोई निवेशक रेगुलर या लिमिटेड प्रीमियम का विकल्प चुनता है तो 7-10 वर्षों के पेयिंग टर्म के लिए हर महीने 9,500 रुपये का निवेश करना होगा। वहीं सालाना 50 रुपये जमा करने होंगे। 11 वर्ष या अधिक के लिए हर महीने 3000 रुपये का निवेश करना होगा। मान लीजिए यदि किसी निवेशक के 35 वर्ष की आयु में निवेश शुरू करता है और 24 साल का पॉलिसी टर्म चुनता है 20 वर्षों तक 1 लाख रुपये सलाना निवेश करता है। तो 24 साल बाद उसे वेस्टिंग बेनेफिट का लाभ मिलता है। यदि इसी बीच पॉलिसीफ़ोल्डर की मृत्यु हो जाता और 7 वर्षों तक निवेश किया तो 8वें वर्ष में नॉमिनी को स्कीम का लाभ मिलता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी प्लान में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews