Bank FD: ग्राहकों की हुई चांदी, इस बैंक ने बढ़ा दिया एफडी पर ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को होगा ज्यादा मुनाफा, 8% तक हैं दरें

bank fd

Bank FD: फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश का बेहतर विकल्प माना जाता है। AU Small Finance Bank एफडी पर सबसे अधिक ब्याज देने वाले बैंकों में से है। एक बार फिर इस बैंक ने 2 करोड़ से कम वाली एफडी की ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। ग्राहकों को 8% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ट नागरिकों को अधिक मुनाफा होगा। नई दरें लागू भी हो चुकी हैं। एयू स्मॉल फाइनेन्स बैंक ने डॉमेस्टिक और एनआरई/एनआरओ रीटेल दोनों प्रकार की एफडी के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया है।

सबसे अधिक ब्याज 24 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीनों की डॉमेस्टिक एफडी स्कीम पर मिल रहा है। आम नागरिकों के लिए दरें 8 फीसदी हैं, वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरें 8.50 फीसदी है। 36 महीने 1 दिन से लेकर 45 महीनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 8.25 फीसदी ब्याज दे रहा हैं, वहीं समान्य नागरिकों के लिए नई दरें 7.75 फीसदी है।

7 दिनों से लेकर 1 महिना 15 दिन की घरेलू एफडी पर 3.75 फीसदी और 1 महीने 16 दिन से लेकर 3 महीने की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4.25 फीसदी इंटरेस्ट मिल रहा है। 3 महीने 1 दिन से लेकर 6 महीनों की Fixed Deposit पर 5 फीसदी, 6 महीने 1 दिन से लेकर 12 महीनों की एफडी पर 6.75 फीसदी, 12 महीने 1 दिन से लेकर 15 महीनों की एफडी पर 7.60 फीसदी, 15 महीने 1 दिन से लेकर 18 महीनों की एफडी पर 7.75 फीसदी और 18 महीने 1 दिन से लेकर 24 महीनों की एफडी पर 7.50 फीसदी इंटरेस्ट मिल रहा है। 60 महीनों से लेकर 120 महीनों की फिक्स्ड डिपॉजिट और 45 महीने 1 दिन से लेकर 60 महीनों से कम की एफडी की ब्याज दरें 7.20 फीसदी हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews