Bank FD: लाखों ग्राहकों की हुई मौज, स्वतंत्रता दिवस से पहले इस बैंक ने बढ़ा दिया एफडी पर ब्याज, जानें डीटेल

bank fd

Bank FD: फिक्स्ड डिपॉजिट को बचत के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इसमें रिटर्न की गारंटी भी होती है। ग्राहकों ज़ीरो-रिस्क के साथ एफडी में निवेश कर सकते हैं। बैंक भी इसपर ब्याज प्रदान करते हैं, जिससे मैच्योरिटी के बाद जमा राशि से अधिक रिटर्न मिलता है। अलग-अलग बैंकों के लिए ब्याज दरें भी अलग होती हैं। हाल ही में RBI की एमपीसी बैठक खत्म हुई। रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन Axis Bank ने ब्याज दरों में संशोधन कर दिया है। इंटरेस्ट रेट में वृद्धि करके बैंक ने ग्राहकों को स्वतंत्रता दिवस से पहले ही तोहफा दे दिया है।

दरों में 15 बीपीएस की हुई वृद्धि

ऐक्सिस बैंक ने 2 करोड़ से कम की राशि वाले डिपॉजिट के ब्याज दरों में 15bps की वृद्धि का ऐलान कर दिया है। नई दरें प्रभावी हो चुकी है। बैंक वर्तमान में ग्राहकों को 7 दिनों से लेकर 10 के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.5% से लेकर 7.20% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 3.5 फीसदी से लेकर 7.95 फीसदी है।

इतनी हैं नई दरें

सबसे ज्यादा ब्याज 2 साल से 30 महीने से कम अवधि के एफडी पर मिल रहा है, आम नागरिकों के लिए दरें 7.20% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.95%  है। 7-45 दनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.50% और  46-60 दिनों के एफडी पर 4%  इंटरेस्ट मिल रहा है। 61 दिन से 3 महीने के टेन्योर पर 4.50%, 3 महीने से 6 महीने के टेन्योर पर 4.75% और 6 महीने से 9 महीने के अवधि पर 5.75% ब्याज मिल रहा है। 9 महीने से 1 साल से कम के एफडी पर 6%, 1 साल 4 दिन के एफडी पर 6.75%, एक साल 5 दिन से 13 महीने से कम के एफडी पर 6.75%, 13 महीने से 2 साल से कम अवधि पर 7.10% ब्याज का लाभ मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews