Bank FD: भारत के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ने बढ़ाया एफडी पर ब्याज, ग्राहकों को होगा ज्यादा मुनाफा, जानें नई दरें

Bank FD: भारत के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ने बढ़ाया एफडी पर ब्याज, ग्राहकों को होगा ज्यादा मुनाफा, जानें नई दरें

Bank FD: भारत के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने ग्राहकों को फेस्टिव सीजन का तोहफा दिया है। 2 करोड़ से काम के फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में इजाफा किया गया है। 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 3% से लेकर 7.10% तक ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 3.50% से लेकर 7.75% है।

इन प्लांस पर मिल रहा अधिकतम ब्याज

बैंक 14 महीने और 15 महीने से कम के एफडी, 16 महीने से लेकर 17 महीने, 18 महीने से लेकर 2 साल, 2 साल से लेकर 30 महीने, 30 महीने से लेकर 3 साल और 3 साल से लेकर 5 साल के एफडी पर अधिकतम ब्याज ऑफर कर रहा है। दरें 7.10 फीसदी हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों पर 7.60 फ़ीसदी ब्याज मिल रहा है। 5 साल से 10 साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7% है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

इतने दिन के अवधि पर मिलेगा 6% या इससे ज्यादा ब्याज

9 महीने से लेकर 15 महीने तक के अवधि के अलग-अलग योजनाओं पर 6 फ़ीसदी से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। 11 महीने 25 दिन से लेकर 1 साल के एफडी और 11 महीने से लेकर 11 महीने 24 दिन के डिपॉजिट 6% से ज्यादा और 7% के कम ब्याज मिल रहा है। 9 महीने से लेकर 1 साल के अवधि के विभिन्न प्लान पर बैंक 6% इन्टरेस्ट मिल रहा है।

शॉर्ट टर्म डिपॉजिट के लिए इन्टरेस्ट रेट

7- 14 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3% और वरिष्ठ नागरिकों को 3.50% ब्याज मिल रहा है। 15 से 29 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3%, 30 से 45 दिनों के एफडी पर 3.50%, 46 से 60 दिनों के एफडी पर 4.7- 14 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3% और वरिष्ठ नागरिकों को 3.50% ब्याज मिल रहा है। 15 से 29 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3%, 30 से 45 दिनों के एफडी पर 3.50%, 25% इंटरेस्ट मिल रहा है। इन सभी योजनाओं पर वरिष्ठ नागरिक 0.50% ज्यादा ब्याज मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews