Bank FD: ग्राहकों की हुई मौज, इस बैंक ने बढ़ा दिया एफडी पर ब्याज, अब मिलेगा ज्यादा रिटर्न, पढ़ें पूरी खबर

bank fd

Bank FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट बचत के लिए बेहतर विकल्पों में से एक माना जाता है। रेपो रेट में बदलावों के बिना एक तरह जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने MCLR रेट में इजाफा कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ ऐक्सिस बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में वृद्धि कर दी है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिया है। नई दरें 17 जुलाई यानि आज से प्रभावी हो चुकी हैं।

बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल की एफडी पर 3.5 फीसदी से लेकर 7.20 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। 7-14 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.50 फीसदी ब्याज मिल रहा है। समान ब्याज दर 15-29 दिनों एफडी और 30-45 दिनों की एफडी पर भी मिल रहा है।

आम नागरिकों को सबसे ज्यादा ब्याज 16 महीने से लेकर 17 महीने से कम की एफडी पर मिल रहा है, दरें 7.20% है। वहीं इस टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.90% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 2 साल से 30 महीने से कम की एफडी पर 8.01% ब्याज ऑफर कर रहा है, आम नागरिकों के लिए रेट 7.05% हैं।

5 साल से 10 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर आम नागरिकों को 7 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है। 18 महीने से 2 साल से कम की डिपॉजिट पर आम नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.10 फीसदी है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरें 7.90 फीसदी है।

3 साल से 5 साल से कम की एफडी पर बैंक आम नागरिकों को 7 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। समान ब्याज 30 महीने से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर मिल रहा है। 1 साल 25 दिन से लेकर 13 महीने से कम की एफडी पर आम नागरिकों के लिए दरें 6.80 फीसदी और सीनियर सिटीजन के लिए 7.85% है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews