Bank FD:  इस सरकारी बैंक ने किया एफडी के ब्याज दरों में बदलाव, ग्राहकों को मिलेगा अब इतना रिटर्न, पढ़ें पूरी खबर

bank fd

Bank FD: अक्टूबर में कई बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस लिस्ट में पब्लिक सेक्टर का केनरा बैंक भी शामिल है। यह देश के बड़े सरकारी बैंकों में से एक है। बैंक ने दो करोड़ से कम के एफडी के ब्याज दरों में संशोधन किया है। 7 दिनों से लेकर 10 साल के डिपॉजिट पर 4% से लेकर 7.25% ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.75 का इंटरेस्ट प्रदान किया जा रहा है।

इतने दिन के एफडी पर मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज

बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 444 दिनों के एफडी पर दे रहा है। दरें  7.25 फीसदी है। बाकी सभी टेन्योर की ब्याज दरें 7% से कम हैं।

1 साल से अधिक अवधि के लिए ब्याज दर

1 साल से लेकर 2 साल के एफडी पर 6.90 फीसदी, 2 साल से लेकर 3 साल के एफडी पर 6.85%, 3 साल से लेकर 5 साल के एचडी पर 6.80% और 5 साल या उससे अधिक दिनों में मैच्योर होने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.70 फीसदी ब्याज दे रहा है।

शॉर्ट टर्म डिपॉजिट के लिए ब्याज दर

शॉर्ट टर्म डिपॉजिट की बात करें तो केनरा बैंक 7 से 45 तीनों के एफडी पर 4%, 46 से 90 दिनों के एचडी पर 5.25%, 91 दिनों से लेकर 169 दिनों के एचडी पर 5.50%, 180 दिनों से लेकर 269 दिनों के एचडी पर 6.25%,  270 दिनों से लेकर 1 साल के एफडी पर 6.25% और एक साल के डिपॉजिट पर 6.90% ब्याज ऑफर कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews