Bank FD: ग्राहकों की हुई चांदी, इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने किया एफडी के ब्याज दरों में 70 bps का इजाफा, आज से नई दरें लागू

Bank FD: ग्राहकों की हुई चांदी, इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने किया एफडी के ब्याज दरों में 70 bps का इजाफा, आज से नई दरें लागू

Bank FD: भारत के पुराने बैंकों में एक जम्मू और कश्मीर बैंक (Jammu And Kashmir Bank) है। इस प्राइवेट सेक्टर बैंक की स्थापना वर्ष 1938 में हुई थी। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit Interest Rates) के ब्याज दरों में संशोधन किया है। 2 करोड़ से कम वाले डिपॉजिट के इन्टरेस्ट रेट में 70 bps का इजाफा हुआ है। नई दरें 11 अक्टूबर बुधवार से प्रभावी है। वर्तमान में बैंक 7 दिनों से 10 साल के एफडी पर 3.50 फीसदी से लेकर 6.50 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है।

इतने दिन के एफडी पर मिलेगा सबसे ज्यादा इन्टरेस्ट

1 साल से लेकर 2 साल से कम के टेन्योर पर मिल रहा हैं। दरें 7.10% है। 2 साल से अधिक और 3 साल से कम के एफडी पर 7% ब्याज मिल रहा है।

लॉंग टर्म डिपॉजिट पर 6% या इससे ज्यादा ब्याज

5 साल से 10 साल तक के एफडी पर 6.50% और 3 साल से लेकर 5 साल से कम के अवधि पर 6.50% इन्टरेस्ट मिल रहा है। 333 दिनों के एफडी पर 6% ब्याज सामान्य नागरिकों और 6.60% ब्याज वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा है। इसके अलावा 334 दिनों से लेकर 1 साल से कम के डिपॉजिट पर 6%, 271 दिन से लेकर 332 दिनों से कम के एफडी पर 6% ब्याज मिल रहा है।

इतने दिन के एफडी पर मिल रहा 6% से कम ब्याज

222 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 5.60% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.30% ब्याज प्रदान किया जा रहा है। 181 दिन से लेकर 221 दिन के एफडी पर 5.60%, 91 दिन से 180 दिन के अवधि पर 4.50% (वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.75%), 46 दिन से 90 दिन के एफडी पर 4.60%, 31 दिन से 45 दिन के एफडी पर 3.50% और 7 दिन से 30 दिन के एफडी पर 3.50% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews