दो साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर पाएं 9% ब्याज, ये 5 बैंक दे रहें तगड़ा रिटर्न, पढ़ें पूरी खबर

investment plan

Bank FD: कई लोग नए साल की शुरुआत में निवेश करना पसंद करते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) को बचत और इनवेस्टमेंट का बेहतर विकल्प माना जाता है। आप 2 साल के एफडी पर तगड़ा रिटर्न पा सकते हैं। ऐसे कई बैंक और एनबीएफसी हैं, जो 2 वर्ष के टेन्योर पर आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। कई बैंक तो 9% इन्टरेस्ट वरिष्ठ नागरिकों को दे रहे हैं। आइए जानें ऐसे ही कुछ बैंकों के बारे में-

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक

यह एक लघु वित्त बैंक जिसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक शेड्यूल बैंक के रूप में मान्यता प्रदान की है। वर्तमान में यह बैंक दो साल के एफडी पर आम नागरिकों को 8 .50% और वरिष्ठ नागरिकों को 9% ब्याज ऑफर कर रहा है।

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक

यह एक डिजिटलाइज्ड बैंक हैं, जिसका रेगुलेशन आरबीआई करता है। यह बैंक भी दो साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर तगड़ा रिटर्न दे रहा है। आम नागरिकों के लिए दरें 8.50% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9% हैं।

ईएसएएफ बैंक

यह आरबीआई द्वारा मान्यता प्राप्त एक शेड्यूल बैंक है, जो ग्रामीण और अर्ध शहरी के ग्राहकों को लोन प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है। यह बैंक वर्तमान में दो साल के एफडी पर सामान्य नगरिकों को 8.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 9% इन्टरेस्ट दे रहा है।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक

यह स्मॉल फाइनेंस बैंक बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है। यह बैंक सामान्य नागरिकों को 8% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.60% ब्याज ऑफर कर रहा है।

इंडसइंड बैंक

यह प्राइवेट सेक्टर बैंक आम नागरिकों को भले ही 8% से कम ब्याज ऑफर कर रहा है। लेकिन वरिष्ठ नागरिकों को 2 साल के टेन्योर पर 8.25% ब्याज दे रहा है। वहीं सामान्य नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 7.75% है, जो एसबीआई से काफी ज्यादा है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/शेयर मार्केट/एफडी में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews