Bank FD: आरबीआई की MPC बैठक से पहले इस बैंक ने किया एफडी के ब्याज दरों में बदलाव, इतनी हैं नई दरें, यहां जानें

bank fd

Bank FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट को निवेश के लिए बेहतर विकल्पों में से एक माना जाता है। 8 अगस्त को आरबीआई की एमपीसी बैठक का आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान रेपो रेट को लेकर बड़ा फैसला आ सकता है। रेपो रेट में बदलाव के परिणाम स्वरुप लोन महंगा होता है और बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज बढ़ाते हैं।

इस बैंक ने किया एफडी के ब्याज दरों में बदलाव

एमपीसी बैठक से पहले इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) ने एफडी और सेविंग अकाउंट के इंटरेस्ट रेट में भी बदलाव कर दिया है। आज से यानि 5 अगस्त से नई दरें लागू हो चुकी हैं। 2 करोड़ से कम वाली सभी योजनाओं के ब्याज दरों में संशोधन किया गया है। बैंक ने ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है।

कितनी है नई दरें?

1 साल 7 महीने से लेकर 2 साल तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.25 फीसदी से लेकर 7. 50 फीसदी का ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.75% अधिक ब्याज दिया जा रहा है। 7 दिन से 30 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट 3.5% ब्याज आम नागरिकों को मिल रहा है। 30 से 45 दिनों के एफडी पर 4 फीसदी, 46 से 60 दिनों के एफडी पर 4.5 फ़ीसदी, 61 से 90 दिनों के एचडी पर 4. 6 फीसदी इंटरेस्ट मिल रहा है।

इन स्कीम पर मिल रहा 7.25% ब्याज

इंडस टैक्स सेवर स्कीम पर 7.25 ब्याज बैंक द्वारा ऑफर किया जा रहा है। 3 साल 3 महीने से अधिक और 61 महीनों से कम वाले स्कीम, 2 साल 9 महीने से लेकर 3 साल 3 महीने और 2 साल से लेकर एक 2 साल 1 महीने की एफडी पर भी समान बयाज मिल रहा है।

अन्य अवधि के लिए ब्याज दर

एक साल 7 महीने से लेकर 2 साल के एफडी पर 7. 5 फीसदी ब्याज मिल रहा है। 211 दिनों से लेकर 269 दिनों के एफडी पर 6.1% और 354 दिनों के लेकर 364 दिनों के एफडी पर 6.35% इंटरेस्ट दिया जा रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews