Bank FD: गणेश चतुर्थी से पहले इस प्राइवेट बैंक ने दिया ग्राहकों को तोहफा, बढ़ाया एफडी पर ब्याज, जानें नई दरें

Bank FD: गणेश चतुर्थी से पहले इस प्राइवेट बैंक ने दिया ग्राहकों को तोहफा, बढ़ाया एफडी पर ब्याज, जानें नई दरें

Bank FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश के बेहतरीन विकल्पों में से एक है, जिसमें एक साथ निर्धारित समय से लिए पैसे करने होते हैं। फेस्टिव सीजन आ चुका है। कई बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव भी शुरू कर दिया है। प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। 2 करोड़ रुपये से कम वाली एफडी के ब्याज दरों में संशोधन किया गया है। नई दरें लागू भी हो चुकी है।

कितनी हैं नई दरें?

7 दिन से 10 साल के एफडी पर 2.75 फीसदी के लेकर 7.25 फीसदी ब्याज समान्य नागरिकों को मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा रिटर्न मिल रहा है, अधिकतम ब्याज दरें 7.75 फीसदी है।

इतने दिन के एफडी पर मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज

बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 23 महीने के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ऑफर कर रहा है। समान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.25% है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरें 7.75 फीसदी है। वहीं 23 महीने 1 दिन से 2 साल से कम के एफडी पर 7.20 फीसदी, 2 साल से 3 साल के एफडी पर 7 फीसदी, 3 साल से 4 साल के एफडी पर 6.50%, 4 साल से 5 साल के एफडी पर 6.25% और 5 साल से 10 साल के एफडी पर 6.20% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

शॉर्ट टर्म डिपॉजिट के लिए ब्याज दर

शॉर्ट टर्म डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट कि बात करें तो कोटक महिंद्रा बैंक 7 दिन 14 दिन के एफडी पर 2.75 फीसदी, 15 दिन से 30 के अवधि पर 3 फीसदी, 31 दिन से 45 दिन के टेन्योर पर 3.25 फीसदी, 46 दिन से 90 दिन के एफडी पर 3.50 फीसदी, 91 दिन से 120 के एफडी पर 4 फीसदी और 121 दिन से 179 दिन के एफडी पर 4.25 फीसदी ब्याज सम्मान्य नागरिकों को मिल रहा है। इसके अलावा 180 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7% इंटरेस्ट मिल रहा है। 181 दिन से 269 दिन के एफडी, 270 दिन के एफडी और 271 दिन से 363 दिन के एफडी पर 6% ब्याज मिल रहा है। 364 दिन के अवधि पर 6.50%, 365 दिन से 389 दिन के टेन्योर पर 7.10%, 390 दिन के एफडी पर 7.15% और 391 दिन से 23 महीने के एफडी पर 7.20% ब्याज मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews