Bank FD: एक ही दिन 4 बैंकों ने किया एफडी के ब्याज दरों में बदलाव, 1 जुलाई से नए रेट्स लागू, जानें अब मिलेगा कितना रिटर्न 

1 जुलाई को 4 बैंकों ने 3 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई दरें लागू कर दी हैं। आइए जानें कौन-सा बैंकों ग्राहकों को कितना रिटर्न दे रहा है?
bank fd

Bank FD Rates: जुलाई की शुरुआत होते ही चार बैंकों ने अपने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। फिक्स्ड डिपॉजिट को कई लोग निवेश के लिए बेहतरीन विकल्प मानते हैं। बचत के लिए एक निर्धारित अवधि के लिए पैसे भी जमा करते हैं। जिसपर बैंक ब्याज भी ऑफर करता है। समय-समय पर इन्टरेस्ट रेट में बदलाव भी होता रहता है। 1 जुलाई को ऐक्सिस बैंक, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में संशोधन कर दिया है। नए रेट्स सोमवार से लागू भी हो चुके हैं। आइए जानें कौन-सा बैंक कितना रिटर्न ऑफर कर रहा है-

पंजाब एंड सिंध बैंक 

पब्लिक सेक्टर का यह बैंक 3 करोड़ से कम के एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक 7 दिन से लेकर 10 साल के डिपॉजिट पर 2.80% से लेकर 7.25% तक ब्याज मिल रहा है। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 444 दिनों के टेन्योर पर मिल रहा है।

Bank fd rates

आईसीआईसीआई बैंक 

देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने भी 1 जुलाई से एफडी पर नई ब्याज दरें लागू कर दी है। बैंक 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को अधिकतम 7.20% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% ब्याज ऑफर कर रहा है। 7-14 दिन के एफडी पर 3% ब्याज मिल रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 18 महीने से 2 साल के टेन्योर पर मिल रहा है।

Bank fd rates

ऐक्सिस बैंक 

यह प्राइवेट सेक्टर बैंक भी लिस्ट में शामिल हैं। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए नई ब्याज दरें आज से प्रभावी हो चुकी हैं। बैंक 5 साल से 10 साल के टेन्योर पर 7.75% ब्याज वरिष्ठ नागरिकों को दे रहा है। वहीं 17 महीने से 18 महीने से कम के एफडी पर 7.2% ब्याज मिल रहा है।

Bank fd rates

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 

इस लघु वित्तीय बैंक ने भी सोमवार को एफडी के ब्याज दरों में संशोधन किया है। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 8.75% ब्याज दे रहा है। वहीं सामान्य नागरिकों को 12 महीने के एफडी पर 8.25% ब्याज मिल रहा है।

Bank fd rates

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews