Bank FD: इस सरकारी बैंक ने बढ़ा दिया एफडी पर ब्याज, ग्राहकों की हुई मौज, अब मिलेगा ज्यादा रिटर्न

bank fd

Bank FD: पब्लिक सेक्टर बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। नई दरें लागू भी हो चुकी हैं। हालांकि बैंक ने बल्क एफडी के इंटररेस्ट रेट्स में संशोधन किया है। 2 करोड़ या इससे अधिक के एफडी के दरों में 25 bps की वृद्धि की है। इसके अलावा पीएनबी ने MCLR में भी 5bps की वृद्धि की है।

लॉंग टर्म डिपॉजिट के लिए ब्याज दर

सबसे ज्यादा ब्याज एक साल के एफडी पर मिल रहा है, दरें 7 फीसदी है। 2 साल से 3 साल के बल्क एफडी पर 6.50 फीसदी। 3 साल से 5 साल के एफडी पर 6.25 फीसदी और 5 साल से 10 साल के एफडी पर 5.60 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

शॉर्ट टर्म डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट

शॉर्ट टर्म बल्क एफडी की बात करें तो पीएनबी 15 से 29 दिनों के एफडी पर 6 फीसदी, 30 से 45 दिनों के एफडी पर 6%, 46 से 60 दिनों के टैन्योर  पर 6.40 फीसदी और 61 दिनों से 90 दिनों के एफडी पर 6.25 फीसदी इंटरेस्ट मिल रहा है। 91 दिनों से 179 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए ब्याज दर 6.50 फीसदी और 180 से 270 दिनों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.50 फीसदी  है। 271 दिन से लेकर 1 साल के एफडी पर 6.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews