Bank FD Rate: गणतंत्र दिवस पर ग्राहकों की हुई मौज, इन 3 बैंकों ने बढ़ाया एफडी पर ब्याज, इतनी हुई वृद्धि

Bank FD Rate: गणतंत्र दिवस पर ग्राहकों की हुई मौज, इन 3 बैंकों ने बढ़ाया एफडी पर ब्याज, इतनी हुई वृद्धि

Bank FD Rate: फिक्स्ड डिपॉजिट बचत का बेहतरीन तरीका माना जाता है। ज्यादातर लोग अपने पैसों की सेविंग्स के लिए एफडी का ऑप्शन चुनना ही पसंद करते हैं। रिजर्व बैंक पफ इंडिया द्वारा रेपो रेट में वृद्धि करने के बाद कई बैंकों ने एफडी योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। साल 2023 की शुरुआत से ही कई सरकारी और प्राइवेट बैंक ब्याज दरों में वृद्धि की घोषणा कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी तीन बैंकों ग्राहकों को राहत दी है। इस लिस्ट में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और ऐक्सिस बैंक शामिल हैं।

HDFC बैंक एफडी

देश के सबसे बड़े बैंक ने एफडी पर मिल रही ब्याज दरों में इजाफा किया है। नई दरें लागू भी हो चुकी है। इससे पहले भी एचडीएफसी बैंक ब्याज दरों में इजाफा कर चुका है। 7 दिन 10 साल की एफडी पर 3 फीसदी से लेकर 7 फीसदी का ब्याज मिल रहा है, वहीं वरिष्ट नागरिकों को सामान अवधि के लिए 3.50 फीसदी से लेकर 7.55 फीसदी ब्याज का लाभ होगा। 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल की अवधि के लिए समान्य ग्राहकों को 7 फीसदी और सिनीयन सिटीजन को 7.75 फीसदी इंटरेस्ट का लाभ होगा।

ऐक्सिस बैंक

ऐक्सिस बैंक ने भी एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। 7 दिनों से 29 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 2.75 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 3 से 6 महीनों वाली स्कीम पर 3.75 फीसदी का ब्याज बैंक दे रही है। वहीं पाँच से 10 साल की एफडी पर 5.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

ICICI बैंक

देश के प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक आईसीआईसीआई बैंक ने एफडी पर मिल रही ब्याज दरों को बढ़ाने की घोषणा कर दी है। नई दरें लागू भी हो चुकी है। 15 महीने से लेकर 2 साल की एफडी पर 7.15 फीसदी, 7 दिन से 29 दिनों की एफडी पर 4.50 फीसदी ब्याज मिल रहा है। फिलहाल, बैंक 15 महीनों से 10 सालों की एफडी  पर 7.50 फीसदी तक का ब्याज दे रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews