Bank FD Rate: अब इस बैंक ने बढ़ाया एफडी पर ब्याज, दरों में हुई इतनी वृद्धि, ग्राहकों को होगा लाभ

Bank FD Rate: अब इस बैंक ने बढ़ाया एफडी पर ब्याज, दरों में हुई इतनी वृद्धि, ग्राहकों को होगा लाभ

Bank FD Rate: नए साल के अवसर पर कई बैंकों ने ग्राहकों एफडी के ब्याज दरों में वृद्धि कर के राहत दी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा रेपो रेट (Repo Rate) बढ़ने के बाद से ही यह सिलसिला चल रहा है। एसबीआई, पीएनबी, बैंक ओड़ बड़ौदा समेत अन्य कई सरकारी बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट की इंटरेस्ट रेट में बढ़ोत्तरी की है। इस लिस्ट में देश के प्रमुख प्राइवेट बैंक में से एक बंधन बैंक (Bandhan Bank FD Rate) भी जुड़ चुका है। बैंक द्वारा नई दरें लागू भी कर दी गई हैं।

सीनियर सिटीजन को होगा ज्यादा लाभ

अलग-अलग अवधि के लिए ब्याज दरें भी अलग निर्धारित की गई है। आम ग्राहकों की एफडी पर 3 फीसदी से लेकर 5.85 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ट नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट अधिक है, उन्हें 3.75 फीसदी से लेकर 6.60 फीसदी का लाभ मिलेगा। बता दें कि यह नई दरें 2 करोड़ रुपये का इससे कम वाली FD स्कीम पर मिल रहा है।

ये हैं नई ब्याज दरें

600 दिनों वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.50% का ब्याज मिल रहा हैं। वहीं सीनियर सिटीजन को इसपर मैक्सीमम 8 फीसदी इंटरेस्ट मिल रहा है। सबसे कम ब्याज 7 से 30 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर मिल रहा है, जो 3.00% है। बैंक द्वारा 31 दिनों से लेकर 2 महीने वाली स्कीम पर 3.50 फीसदी का ब्याज मिलेगा। 2 महीने से लेकर 1 साल वाली एफडी पर 4.50 फीसदी और 1 साल-599 दिन वाले पर 7.25 फीसदी नई दरें हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews