Bank FD Rate: इन 3 बैंकों ने बढ़ाया एफडी पर ब्याज, तय हुई नई दरें, ग्राहकों को मिलेगा शानदार रिटर्न

bank fd rates

Bank FD Rate: सेविंग करने के बेहतरीन तरीकों में से एक फिक्स्ड डिपॉजिट है। एक निर्धारित अवधि के लिए योजना के तहत रकम जमा की जाती है, जिसपर बैंक ब्याज देता है। जनवरी में कई बैंकों ने लोन के ब्याज दरों में इजाफा किया है। वहीं कई बैंकों द्वारा एफडी स्कीम पर मिलने वाले ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की गई है। इस हफ्ते भी कई बैंकों ने दरों में बदलाव किया है। लिस्ट में IDFC फर्स्ट बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक,  जम्मू कश्मीर बैंक और प्राइवेट सेक्टर लेन्डर बैंक RBL बैंक शामिल हैं। अलग-अलग अवधि के लिए ब्याज दरें भी अलग होगी।

आरबीएल बैंक ने किया एफडी के ब्याज दरों में बदलाव

इस बैंक ने इन्टरेस्ट रेट में बदलाव किया है। 7 दिन से 10 साल की एफडी पर अब 3.25 फीसदी से लेकर 6.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा। नई दरें 11 जनवरी से लागू हो चुकी है। बैंक 453 दिन से 725 दिन की एफडी पर 7.55 फीसदी का ब्याज दे रही है। 241 दिन से 364 दिनों वाली स्कीम पर 5.5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को अधिक लाभ मिल रहा है। 726 दिन से 60 महीने की एफडी पर 7 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

जम्मू कश्मीर बैंक ने भी किया बदलाव

यह देश के सबसे पुराने बैंकों में एक है। हाल ही में इसके द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की गई है। 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी के ब्याज में 75 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि की गई है। 1 साल से लेकर 18 महीने से कम की एफडी पर मैक्सिमम 7.25 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 11 जनवरी से नए रेट लागू भी हो चुके हैं।

IDFC फर्स्ट बैंक की नई ब्याज दरें

इस बैंक ने 2 करोड़ तक की बल्क डिपॉजिट पर ब्याज दरों में इजाफा किया है। नई दरें 13 जनवरी से लागू होचुकी है। 7 दिनों से 10 सालों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.30 फीसदी लेकर 7.30 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा है। वहीं 366 दिन-399 दिन वाली स्कीम पर 7.55 फीसदी इंटरेस्ट मिल रहा है। वहीं 7-35 दिन की एफडी पर 5.30 फीसदी का लाभ मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews