ग्राहकों की हुई चांदी, इस सरकारी बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, 1 साल के टेन्योर पर मिल रहा 7.45% इंटरेस्ट

Bank FD

Bank FD Rates: पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ बड़ौदा (Bank Of Baroda) ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (Fixed Deposit Interest Rates) में बदलाव किया है। 2 करोड़ से लेकर 10 करोड़ के एफडी के ब्याज दरों में 12 फरवरी 2024 को बैंक ने बदलाव किया है। वहीं 10 करोड़ से लेकर 1000 करोड़ के एफडी के ब्याज दरों में 14 फरवरी को संशोधन हुआ है।

1 साल के एफडी पर मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न

बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल के बल्क एफडी पर 5% लेकर 7.80 % तक ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा इंटरेस्ट एक वर्ष के टेन्योर पर मिल रहा है। 2 करोड़ से लेकर 10 करोड़ के टर्म डिपॉजिट पर 7.45% ब्याज 1 साल के टेन्योर पर मिल रहा है। 1 साल से अधिक से 15 महीने तक के डिपॉजिट पर 6.85% ब्याज मिल रहा है। 7 करोड़ से लेकर 8 करोड़, 8 करोड़ से लेकर 9 करोड़ और 9 करोड़ से लेकर 10 करोड़ के एफडी के लिए ब्याज दरें 6.75% है।

bank fd rates

10 वर्ष के एफडी पर मिल रहा कितना ब्याज?

3 वर्ष से लेकर 5 वर्ष के एफडी 6% इंटरेस्ट मिल रहा है। 5 वर्ष से लेकर 10 वर्ष के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5% इंटरेस्ट बैंक ऑफर कर रहा है। 7-14 दिन और 15-45 दिनों के एफडी के लिए भी ब्याज दर 5% है। 46 दिन से लेकर 90 दिन के डिपॉजिट पर 5.75%, 180 दिन से लेकर 110 दिन के टेन्योर 6.75% ब्याज मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews