Bank FD Rates: रेपो रेट में वृद्धि, यहाँ होगा ग्राहकों को फायदा, ये 5 बैंक दे रहे हैं एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज

Vastu Tips, gullak, pigi bank

Bank FD Rates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में रेपो रेट 0.25 फीसदी की वृद्धि कर दी है। जिसका असर ग्राहकों पर होगा। बता दें की रेपो दरों का सीधा कनेक्शन लोन की ब्याज दर और ईएमआई से होता है। आरबीआई के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी ग्राहकों को झटका देते हुए MCLR रेट में इजाफा कर दिया है। महंगे लोन और ईएमआई के बोझ के बीच कुछ बैंक ग्राहकों को शानदार मुनाफा कमाने का अवसर दे रहे हैं। ऐसे कई बैंक ने जो एफडी पर अच्छा-खासा ब्याज दे रहे हैं। इन्हीं में से 5 बैंक के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

बंधन बैंक

बंधन बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट आकर्षक ब्याज दे रहा है। अलग-अलग अवधि वाली योजनाओं के लिए इन्टरेस्ट भी अलग है। आम नागरिकों को बैंक 3 फीसदी के लेकर 8 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ट नागरिकों के लिए दरें थोड़ी अधिक है। उन्हें 3.75 फीसदी से लेकर 8.50 फीसदी तक का ब्याज मिलेगा।

IDFC बैंक

यह भी देश के जाने-माने बैंकों में से एक है। जो एफडी पर 8 फीसदी तक का ब्याज दे रही हो। बैंक द्वारा आम ग्राहकों को 3.50 फीसदी से लेकर 7.50 फीसदी का ब्याज मिलेगा। वहीं वरिष्ट नागरिकों को अधिकतम 8 फीसदी का इंटरेस्ट मिल रहा है।

ऐक्सिस बैंक

‘ऐक्सिस बैंक भी फिक्स्ड डिपॉजिट पर शानदार ब्याज मिल रहा है। आम नागरिकों को 3.50  फीसदी से लेकर 7.26 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। वहीं सीनियर सिटीजंस को 3.50 फीसदी के लेकर 8.01 का ब्याज मिलेगा।

आरबीएल बैंक

RBL बैंक भी ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर शानदार ब्याज दे रहा है। आम नागरिकों को 3.25 फीसदी से लेकर 7.55 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं सीनियर सिटीजंस को 3.75 फीसदी से लेकर 8.05 फीसदी का इन्टरेस्ट मिलेगा।

SBM बैंक

इस बैंकों में भी एफडी खुलवाने पर ग्राहकों को मुनाफा होगा। आम नागरिकों को बैंक 4.25 फीसदी से लेकर 7.55 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ट नागरिकों के  लिए दरें 4.75 फीसदी से लेकर 8.25 फीसदी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews