नए साल से पहले इन 2 बैंकों ने दिया ग्राहकों को तोहफा, बढ़ा दिया FD पर ब्याज, अब मिल रहा इतना रिटर्न, जानें नई दरें

Bank FD

Bank FD Rates: नए साल से पहले कई बैंकों फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। इस लिस्ट में अब ऐक्सिस बैंक और यूनियन बैंक भी शामिल हो चुके हैं। बता दें कि Axis Bank देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक है। वहीं यूनिऑन बैंक ऑफ इंडिया एक लीडिंग पब्लिक सेक्टर बैंक है। यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो इन दोनों बैंकों की एफडी बेहतर विकल्प बन सकती हैं। आइए जानें कौन-सा बैंक फिलहाल कितना रिटर्न मिल रहा है-

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

इस बैंक ने 2 करोड़ से कम के एफडी के ब्याज दरों में 0.25% की वृद्धि की है। नई दरें 27 दिसंबर से प्रभावी हैं। बैंक अधिकतम 7.50% तक इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है। 399 दिनों के एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है, सीनियर सिटीजन के लिए दरें 7.50% और आम नागरिकों के लिए 7% है। 3 साल से 5 साल के एफडी पर 6.70%, 5 साल से 10 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.70% और 1 साल के एफडी पर 6.30% ब्याज मिल रहा है। न्यूनतम ब्याज दर 3% है।

ऐक्सिस बैंक

यह प्राइवेट सेक्टर बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल के एफडी पर आम नागरिकों को 3% से 7.10% ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम दरें 7.60% है। 15 महीने से 5 साल तक के अलग-अलग डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% ब्याज मिल रहा है। 5 साल से 10 साल के एफडी पर 7% ब्याज मिल रहा है। 1 साल से लेकर 1 साल 4 दिन के डिपॉजिट पर 6.70% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। नई दरें 26 दिसंबर से लागू हो चुकी हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews