इन दो बैंकों ने किया फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव, मिल रहा 7% से ज्यादा रिटर्न, पढ़ें पूरी खबर

bank fd

Bank FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) सुरक्षित निवेश और बचत के लिए बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है। समय-समय पर बैंक एफडी के इंटरेस्ट रेट में बदलाव करते रहते हैं। फरवरी माह की शुरुआत में कई बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में संशोधन कर दिया है। करूर वैश्य बैंक ने 1 फरवरी यानी बजट वाले दिन ही नई दरें लागू कर दी हैं। वहीं कर्नाटक बैंक की 2 फरवरी से नई ब्याज दरें 2 फरवरी से प्रभावी हैं। आइए जानें दोनों बैंक 2 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर कितना ब्याज ऑफर कर रहे हैं-

कर्नाटक बैंक एफडी रेट्स

यह प्राइवेट बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर 3.5% से लेकर 7.40% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 375 दिन के एफडी पर मिल रहा है, दरें 7.40% है। 1 से 2 साल के टेन्योर पर 7.10% इंटरेस्ट मिल रहा है। 444 दिन के डिपॉजिट पर 7.25% ब्याज मिल रहा है। 2 साल से लेकर 5 साल के एफडी पर 6.5% ब्याज मिल रहा है। 180 दिनों के एफडी के लिए इंटरेस्ट रेट 6% है।

Bank fd rates

करूर वैश्य बैंक

करूर वैश्य बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल पर 4.5% से लेकर 7.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। टैक्स शील्ड डिपॉजिट पर 5.90% और रेनबो डिपॉजिट पर 5.25% इंटरेस्ट मिल रहा। सबसे ज्यादा ब्याज 444 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक ऑफर कर रहा है, दरें 7.50% है। दूसरे नंबर पर 333 दिनों की एफडी है, जिसके लिए ब्याज दरें 7.40% है। 6 साल से अधिक के डिपॉजिट पर 6.25% ब्याज मिल रहा है।

bank fd rates

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews