
Bank FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट सुरक्षित निवेश का बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इसमें मार्केट रिस्क का खतरा नहीं होता। बढ़ती महंगाई के बीच भी एक निर्धारित ब्याज समय -समय पर मिलता रहता है। जनवरी माह खत्म होने वाला है। इस दौरान कई बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में संशोधन किया है। यदि आप भी Fixed Deposit को अपना गुल्लक बनाना चाहते हैं तो जान लें कौन-सा बैंक वर्तमान में कितना इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है-
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
पब्लिक सेक्टर के इस बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 399 दिनों के डिपॉजिट पर बैंक 7.25% ब्याज ओदर कर रहा है। 1 साल से 398 दिनों के टेन्योर पर 6.75% इंटरेस्ट मिल रहा है। 1 वर्ष से कम के एफडी पर 3.50% इन्टरेस्ट मिल रहा है। बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप ब्याज दरों को चेक कर सकते हैं।
पंजाब नेशनल बैंक
इन लिस्ट में पब्लिक सेक्टर का PNB भी शामिल है। इस बैंक ने एक ही महीने में दो बार एफडी के ब्याज दरों में संशोधन किया है। 7 दिन से लेकर 10 वर्ष के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.05% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.55% है। सबसे ज्यादा ब्याज 400 दिनों के एफडी पर मिल रहा है।
फेडरल बैंक ऑफ इंडिया
इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने भी जनवरी महीने में एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक सामान्य नागरिकों को 7 दिन से 10 वर्ष के एफडी पर 3% से लेकर 7% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 7.50% है। 500 दिनों के एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए दरें 7.75% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.25% है।
आईडीबीआई बैंक
एलआईसी समर्थित इस बैंक ने भी एफडी के ब्याज दरों में बड़ा बदलाव किया है। बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7% ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ब्याज ब्याज 2 साल से अधिक और 3 साल के कम के डिपॉजिट पर मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए दरें 7% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.50% है।
बैंक ऑफ बड़ौदा
इस लिस्ट में बैंक ऑफ बड़ौदा भी शामिल है। यह पब्लिक सेक्टर बैंक सामान्य नागरिकों को 4.25% से लेकर 6.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरें 4.75% से लेकर 7.35% हैं। 399 दिनों के स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 7.15% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.65% ब्याज मिल रहा है।

