Bank FD Rates: होली पर इस बैंक के ग्राहकों की हुई चांदी, एफडी के ब्याज दरों में हुई वृद्धि, जानें नए रेट

bank fd

Bank FD Rates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा रेपो रेट बढ़ाने के बाद कई बैंकों ने एफडी पर ब्याज बढ़ाने की घोषणा की है। Fixed Deposite बचत का सुरक्षित और आसान तरीका माना जाता है। भारत के प्रमुख प्राइवेट बैंकों में से एक कोटक महिंद्रा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। बैंक ने 2 करोड़ से कम वाली एफडी पर 50 बेसिस पॉइंट की वृद्धि कर दी है। जिससे अब ग्राहकों को एफडी की विभिन्न योजनाओं पर और भी अधिक मुनाफा मिलेगा। नई दरें आज यानि होली के कस अवसर पर प्रभावी हुई हैं।

समान्य ग्राहकों को अब 7 दिन-10 साल की एफडी पर 2.75 फीसदी से लेकर 6.20 फीसदी तक का ब्याज मिलेगा। वहीं वरिष्ट नागरिकों अधिक लाभ मिलेगा। उन्हें 3.25 फीसदी के 6.70 फीसदी तक का इंटरेस्ट एफडी की विभिन्न अवधि पर बैंक द्वारा दिया जाएगा। बैंक सबसे ज्यादा ब्याज सीनियर सिटीजंस की 2 साल वाली योजना पर दे रहा है, दरें 7.70 फीसदी है। वहीं 390 दिनों की एफडी पर 7.20 फीसदी का इंटरेस्ट मिलेगा। इसके अलावा बैंक ने 180 दिनों की डॉमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर 50 बेसिस पॉइंट या 6% से लेकर 6.50% का ब्याज मिलेगा।

7-14 दिनों की एफडी पर 2.75% ब्याज मिल रहा है। वहीं 15-30 दिनों के लिए 3.00%, 31-45 दिनों के लिए 3.35%, 46-90 दिनों के लिए 3.50% और 91-120 दिनों के लिए 4.00% ब्याज मिलेगा। इसके अलावा 121 दिनों से लेकर 179 दिनों की एफडी पर 4.25 फीसदी इंटरेस्ट मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews