Bank FD: इस प्राइवेट बैंक ने दिया ग्राहकों को तोहफा, बढ़ाया एफडी पर ब्याज, जानें अब मिलेगा कितना रिटर्न

Bank fd rates

Bank FD Rates: प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (Kotak Mahindra Fixed Deposit) में वृद्धि कर दी है। 27 फरवरी को बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 29 फरवरी को 2 करोड़ से अधिक के एफडी की नई दरें लागू हो चुकी हैं।

bank fd rates
2 करोड़ से कम के एफडी के लिए ब्याज दरें

2 करोड़ से कम के एफडी पर मिल रहा कितना रिटर्न?

कोटक महिंद्रा बैंक 7 दिन से लेकर 10 वर्ष के एफडी पर 2.75% से लेकर 7.40% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 3.25% से लेकर 8.08% हैं। बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 390 दिन के एफडी पर ऑफर कर रहा है। 5 से 10 वर्ष के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.20% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.70% ब्याज मिल रहा है। 364 दिन के डिपॉजिट पर 6.50% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। 7-14 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए ब्याज दरें 2.75% हैं।

bank fd rates
2 करोड़ से अधिक के एफडी के लिए ब्याज दरें

2 करोड़ से 5 करोड़ के एफडी पर मिल रहा कितना ब्याज?

यह प्राइवेट बैंक 7 दिन से 10 वर्ष के एफडी पर सामान्य नागरिकों 4% से लेकर 6 .25% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को भी समान ब्याज मिल रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 365 दिन से लेकर 15 महीने से कम के अवधि पर मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए दरें 7.50% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8% हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews