धनतेरस से पहले इस सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को तोहफा, बढ़ाया फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज, जानें अब मिलेगा कितना रिटर्न

Bank FD Rates

Bank FD Rates: धनतेरस और दिवाली मनजदीक है। इससे पहले बैंक नए-नए ऑफर्स ला रहे हैं। इसी बीच पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। नई दरें लागू भी चुकी हैं। बैंक द्वारा 2 करोड़ से कम के एफडी के इन्टरेस्ट रेट में संशोधन किया गया है। 7 दिनों से लेकर 10 साल के डिपॉजिट पर 4% से 7.25% ब्याज मिल रहा है।

इतने दिन के एफडी पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

सबसे ज्यादा ब्याज 444 दिनों के एफडी पर मिल रहा है, सामान्य नागरिकों के लिए दरें 7.25 फीसदी हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% ब्याज मिल रहा है। बता दें कि 180 दिनों से अधिक के सभी एफडी स्कीम पर वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50% ज्यादा ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

1 साल या इससे अधिक अवधि के लिए नई ब्याज दरें

270 दिन-1 साल के कम के डिपॉजिट पर 6.25% ब्याज मिल रहा है। 1 साल के एफडी के लिए इन्टरेस्ट रेट 6.90% है। एक साल से अधिक से लेकर दो साल के कम के टेन्योर पर 6.85% रिटर्न मिल रहा है।  दो साल से अधिक और 3 साल के कम के एफडी पर 6.85% इन्टरेस्ट प्राप्त होगा। 3 साल से लेकर 5 साल से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.80% ब्याज बैंक द्वारा ऑफर किया जा रहा है। 5 साल या इससे अधिक के टेन्योर पर 6.70% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है।

bank fd

शॉर्ट टर्म एफडी के लिए ब्याज दरें

7 से 45 दिनों के एफडी पर 4 फीसदी, 46-90 दिनों के अवधि पर 5.25%, 91 से 179 दिनों के टेन्योर पर 5.50 फीसदी और 180-269 दिनों के एफडी पर 6.15% इन्टरेस्ट केनरा बैंक ऑफर कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews