
Bank FD Scheme: पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र (BOM) ने हाल ही में अपनी नई स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की है। स्कीम के तहत चार अलग-अलग टेन्योर मिलते हैं। ग्राहक 10 करोड़ रुपए तक का निवेश कर सकते हैं। इसपर रेगुलर एफडी के तुलना में कम समय में ज्यादा ब्याज मिलता है।
एफडी स्कीम पर कितना मिल रहा रिटर्न?
200 दिन के स्पेशल एफडी स्कीम पर बैंक 6. 90% ब्याज दे रहा है। 400 दिन टेन्योर पर 7.10 प्रतिशत, 666 दिन के अवधि पर 7.15% और 777 दिन के एफडी पर 7.25% ब्याज मिल रहा है। वहीं बैंक 3 करोड़ों रुपये से कम के स्कीम पर अधिकतम 6.75% ब्याज ऑफर कर रहा है।

रेगुलर एफडी के इन टेन्योर पर मिल रहा 6% से ज्यादा ब्याज
बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र 365 दिन यानि 1 साल के एफडी पर 6.75% ब्याज दे रहा है। 1 साल से अधिक से लेकर 2 साल के डिपॉजिट पर 6.50%, 2 साल अधिक से लेकर 3 साल के एफडी पर 6.50%, 3 साल से लेकर 5 साल और 5 साल से अधिक के टेन्योर पर भी 6. 50% ब्याज मिल रहा है।
रेगुलर एफडी के लिए ब्याज दरें
- 7 से 30 दिन- 2.75%
- 31 से 45 दिन- 3%
- 46 से 90 दिन- 4.75%
- 91 से 119 दिन- 5%
- 120 से 180 दिन-5. 25%
- 181 से 270-5.75%
- 271 से 364 दिन-7.75%
- 365 दिन-6.75%
- 1 साल से अधिक- 2 साल- 6.50%
- 2 साल से अधिक-3 साल तक- 6.50%
- 3 साल से अधिक- 5 साल तक- 6.50%
- 5 साल से अधिक- 6.50%
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

