
Bank FD Scheme: प्राइवेट सेक्टर की आईडीबीआई बैंक में स्पेशल एफडी स्कीम “उत्सव कॉलेएबल एफडी” के ब्याज दरों में संशोधन किया है। इस स्कीम के तहत 4 अलग-अलग टेन्योर का लाभ मिलता है। अब निवेशक 30 सितंबर 2024 तक इसमें पैसा लगा सकते हैं। इससे पहले स्कीम की डेडलाइन 30 जून 2024 थी।
उत्सव कॉलेएबल टर्म डिपॉजिट में 300 दिन, 375 दिन, 444 दिन और 700 दिन टेन्योर का विकल्प मिलता है। जिसमें से किसी एक का चुनाव ग्राहक कर सकते हैं। बता दें कि बैंक ने बल्क टर्म डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी बदलाव किया है। नई दरें प्रभावी भी हो चुकी है। हालांकि रेगुलर डिपॉजिट के इन्टरेस्ट रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
स्पेशल एफडी स्कीम पर मिल रहा कितना ब्याज?
- आईडीबीआई बैंक 300 दिन के स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 7.05% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज करें 7.55% है।
- 375 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.15% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.65% ब्याज बैंक दे रहा है।
- 444 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दरें 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.75% है।
- 700 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.20% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.70% ब्याज मिल रहा है।

रेगुलर टर्म डिपॉजिट के लिए ब्याज दरें
रेगुलर टर्म डिपॉजिट के ब्याज दरों की बात करें तो बैंक 3 करोड़ से कम के एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 3% से लेकर 7% तक ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अधिक इन्टरेस्ट मिल रहा है। सबसे ज्यादा इंटरेस्ट 2 साल से अधिक और 3 साल से कम के टेन्योर पर मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज करें 7% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.50% है। 3 साल से लेकर 5 साल के एफडी पर 6.50% ब्याज मिल रहा है। वहीं 5 साल के टैक्स सेविंग एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

