Bank FD: वरिष्ठ नागरिकों की होगी चांदी, ये 4 बैंक एफडी पर दे रहे हैं तगड़ा ब्याज, 1 साल के टेन्योर पर मिलेगा 8.5% रिटर्न, देखें लिस्ट

कई बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एक साल के एफडी पर 8.5% या इससे अधिक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। इन बैंकों की लिस्ट नीचे दी गई है।
bank fd

Bank FD Rates: ज्यादातर बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में अधिक ब्याज ऑफर करते हैं। वर्तमान में कई बैंक सीनियर सिटीजन को एक साल के टेन्योर पर 8% से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग फिक्स्ड डिपॉजिट के जरिए एक साल में बेहतरीन रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानें कौन-सा बैंक कितना इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है-

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 

आरबीआई द्वारा मान्यता प्राप्त यह लघु वित्तीय बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 12 महीने के एफडी पर 8.75% ब्याज ऑफ कर रहा है। वहीं सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 8.25% है।

बंधन बैंक

इस लिस्ट में बंधन बैंक (Bandhan Bank) भी शामिल है। यह प्राइवेट सेक्टर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एक साल के एफडी पर 8.35% इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है।  हालांकि सामान्य नागरिकों को 12 महीने के टेन्योर पर 7.85% ब्याज दे रहा है।

इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank)

यह प्राइवेट सेक्टर बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। एक साल से लेकर 1 साल 3 महीने से कम के टेन्योर पर बैंक 8.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 7.75% है।

Equitas स्मॉल फाइनेंस बैंक 

यह स्मॉल फाइनेंस बैंक एक साल के टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों 8.70% रिटर्न दे रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 8.20% है। वहीं एक साल एक दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 8% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.5% ब्याज दे रहा है। 444 दिन के डिपॉजिट पर 9% ब्याज सीनियर सिटीजन को दे रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews