Bank FD: ग्राहकों की हुई चांदी, ये 2 बैंक एफडी पर दे रहे हैं 9% से ज्यादा का ब्याज, यहाँ देखें लिस्ट

Bank FD

Bank FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश का शानदार तरीका माना जाता है। आरबीआई द्वारा रेपो रेट में वृद्धि करने के बाद कई बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में इजाफा किया है। कुछ बैंक तो एफडी पर 9 फीसदी तक का ब्याज दे रहे हैं। यदि आप भी फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) में निवेश करते मुनाफा कमाने चाहते हैं तो यह खबर आपके बेहद की काम की साबित हो सकती है। यहाँ ऐसे बैंकों के बारे में बताया गया है, जो एफडी पर 9% से अधिक का ब्याज दे रहे हैं।

यूनिटी स्मॉल फाइनेन्स बैंक

यूनिटी स्मॉल फाइनेन्स बैंक (Unity Small Finance Bank) फिक्स्ड डिपॉजिट पर आकर्षक ब्याज दे रहा है। बैंक द्वारा समान्य नागरिकों को 1001 दिनों की एफडी पर 9 फीसदी का इंटरेस्ट मिल रहा है। वहीं सीनियर सिटीजंस को 9.50 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

फिनकेयर स्मॉल फाइनेन्स बैंक

फिनकेयर स्मॉल फाइनेन्स बैंक (Fincare Small Finance Bank) भी अपनी खास फिक्स्ड डिपॉजिट की योजना पर 9 फीसदी से अधिक का ब्याज दे रहा है। बैंक 1000 दिनों वाली एफडी पर यह सुविधा दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 9.01 फीसदी ब्याज मिल रहा है। वहीं समान्य ग्राहकों को 8.41 फीसदी इंटरेस्ट का फायदा मिलेगा।

इन बैंकों की एफडी पर भी मिलेगा आकर्षक ब्याज

सूर्योदय स्मॉल फाइनेन्स बैंक, उज्जीवन स्मॉल फाइनेन्स बैंक, जन स्मॉल फाइनेन्स बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेन्स बैंक और नॉर्थ ईस्ट फाइनेन्स बैंक भी ग्राहकों को 8 फीसदी से अधिक का ब्याज प्रदान कर रहे हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews