Bank FD: ग्राहकों को होगा ज्यादा मुनाफा, ये 2 बैंक एफडी पर दे रहे हैं 9.5% तक ब्याज, पढ़ें पूरी खबर

Bank FD: ग्राहकों को होगा ज्यादा मुनाफा, ये 2 बैंक एफडी पर दे रहे हैं 9.5% तक ब्याज, पढ़ें पूरी खबर

Bank FD: फिक्स्ड डिपॉजिट सुरक्षित और बचत के लिए बेहतरीन माध्यम है। देश की बड़ी आबादी सेविंग के लिए एफडी में निवेश करना पसंद करती है । कई बैंकों ने एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। कुछ बैंक तो 9.5 फीसदी से अधिक ब्याज दे रहे हैं। यूनिटी स्मॉल फाइनेन्स बैंक और सूर्योदय स्मॉल फाइनेन्स बैंक ने हाल ही में एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। अलग-अलग स्कीम पर इंटरेस्ट रेट भी अलग है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेन्स बैंक एफडी

बैंक ने एफडी की नई दरें लागू भी कर दिया है। 5 साल की अवधि के लिए वरिष्ठ नागरिकों को 9.6 फीसदी मिल रहा है। 5,000 रुपये लो डिपॉजिट पर 80347 रुपये ब्याज मैच्योरिटी पर मिलेगा। 1 साल के डिपॉजिट पर 1.6 लाख रुपये और 10 साल के डिपॉजिट पर 16 लख रुपये मैच्योरिटी पर मिलेंगे। अन्य सरकारी बैंकों की तुलना में SSFB ज्यादा ब्याज दे रहा है। 7-10 साल तक की दो करोड़ से कम की फिक्स्ड दीपजोत पर वरिष्ठ नागरिकों को 4.50 फीसदी से लेकर 9.60 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

यूनिटी स्मॉल फाइनेन्स बैंक

Unity Small Finance Bank ने कुछ दिन पहले ही एफडी के ब्याज दरों में इजाफा किया है। नई दरें लागू भी हो चुकी है। 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी पर 4.5 फीसदी से लेकर 7 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को समान्य नागरिकों की तुलना में ज्यादा मुनाफा होगा। 1001 दिन वाली एफडी स्कीम पर बैंक 9.5 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews