Bank FD: ग्राहकों की हुई चांदी, अब होगा ज्यादा मुनाफा, इन 2 सरकारी बैंकों ने बढ़ा दिया एफडी पर ब्याज, इतनी हैं नई दरें

bank fd

Bank FD: फिक्स्ड डिपॉजिट बचत के लिए सुरक्षित और फायदेमंद विकल्प माना जाता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किए हैं। बावजूद इसके कई बैंक द्वारा एफडी के ब्याज दरों में वृद्धि का सिलसिला जारी है। देश के दो दिग्गज प्राइवेट सेक्टर वाले बैंकों ने एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों नें इजाफा कर दिया है। बैंक ऑफ इंडिया ने 2 करोड़ से कम वाली एफडी स्कीम्स के ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर दी है। वहीं एचडीएफसी ने बल्क एफडी यानि 2-5 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज बढ़ा दिया है।

एचडीएफसी बैंक द्वारा एफडी के ब्याज दर में इजाफा

बैंक द्वारा मई दरें 27 मई से लागू कर दी गई है। रीटेल एफडी के ब्याज दरों में अंतिम बार फरवरी, 2023 में वृद्धि की गई थी। बल्क एफडी पर न्यूनतम ब्याज दर 4.75 फीसदी और अधिकतम 7.25 फीसदी है। वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.25% ब्याज मिल रहा है। सबसे अधिक ब्याज 1 साल से लेकर 15 महीने की Fixed Deposit पर मिल रहा है। 2 साल 1 दिन से लेकर 10 साल की एफडी पर बैंक 7% इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। वहीं 15 महीने से लेकर 2 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.05% ब्याज मिल रहा है। सबसे कम इंटरेस्ट 7 दिनों से लेकर 29 दिनों की एफडी पर है, समान्य ग्राहकों के लिए दरें 4.75% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5.25% है।

बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज दरें

बैंक ऑफ इंडिया ने भी FD के ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। नई दरें 26 मई से लागू हो चुकी है। 2 करोड़ से कम वाली फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया गया है। सबसे अधिक ब्याज 1 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर मिल रहा है, dren बढ़कर 7% हो चुकी है। 2 साल से लेकर 3 साल की एफडी पर 6.75 फीसदी और 3 साल से लेकर 5 साल से कम की एफडी पर 6.50 फीसदी इंटरेस्ट मिल रहा है। 5 साल से लेकर 8 साल से कम की एफडी और 8 साल से लेकर 10 साल से अधिक की एफडी पर 6% ब्याज ऑफर बैंक कर रहा है। वहीं सबसे कम बीअक्ष 7-14 दिन,  15-30 दिन और 31-45 दिनों की एफडी पर मिल रहा है, नई दरें 3% है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews