ग्राहकों की मौज, इन 3 बैंकों ने बढ़ा दिया फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज, मिलेगा पहले से ज्यादा रिटर्न, पढ़ें पूरी खबर

bank fd

Bank FD: फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) निवेश के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है। निवेशकों पर इसपर फिक्स्ड ब्याज निर्धारित टर्म के लिए मिलता है। साथ ही इसे इनवेस्टमेंट का सुरक्षित विकल्प भी माना जाता है। इसके अलावा इसमें बार-बार पैसे जमा करने झंझट नहीं होती है। बैंक अक्सर ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं। इस हफ्ते तीन बैंक ने एफडी के इन्टरेस्ट रेट में वृद्धि कर दी है। इस लिस्ट में यस बैंक, आरबीएल बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। आइए जानें ये बैंक एफडी पर वर्तमान में कितना ब्याज ऑफर कर रहे हैं-

यस बैंक

Yes Bank 7 दिन से लेकर 10 वर्ष के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3.25% से लेकर 7.75% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 3.75% से लेकर 8.25% है। बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 18 महीने से लेकर 24 महीने के कम के एफडी पर ऑफर कर रहा है, दरें 7.75% है। एक साल के एफडी पर 7.25% ब्याज मिल रहा है। वहीं 60 महीने के डिपॉजिट पर 7.25% इन्टरेस्ट बैंक ऑफर कर रहा है।

bank fd
Yes Bank FD Rates

आरबीएल बैंक

RBL बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में 50 बीपीएस का इजाफा कर दिया है। 7 दिन से 10 साल के एफडी पर 3.50% से लेकर 8% ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा इंतरेसर 546 दिनों से 24 महीने के डिपॉजिट पर मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.5% ज्यादा रिटर्न मिल रहा है।

bank fd
RBL Bank FD Rates

आईसीआईसीआई बैंक 

ICICI Bank ने भी फिक्स्ड डिओजित के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। बैंक सामान्य नागरिकों को 2 करोड़ से कम के एफडी पर 4.75% से लेकर 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। 1 साल से अधिक के डिपॉजिट पर 7% से अधिक रिटर्न मिल रहा है।

ICICI Bank FD Rates
ICICI Bank FD Rates
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews