ग्राहकों की हुई चांदी, अगस्त में इन 4 बैंकों ने बढ़ा दिया FD पर ब्याज, मिल रहा ज्यादा रिटर्न, चेक करें नए रेट

अगस्त में कई बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है। आइए जानें कौन-सा बैंक कितना इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है?
bank fd

Bank FD Rates: अगस्त का महीना कुछ दिनों में खत्म होने वाला है। वित्तीय रूप से यह माह काफी खास रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति बैठक का आयोजन। केन्द्रीय बैंक ने इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं कई बैंकों ने इस महीने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (Fixed Deposit Interest Rate) में बदलाव किया है। कुछ बैंक ने एफडी के इन्टरेस्ट में वृद्धि तो कुछ ने कटौती की है।

फिक्स्ड डिपॉजिट को निवेश और बचत के लिए सुरक्षित और फायदेमंद विकल्प माना जाता है। कई लोग एफडी में पैसे जमा करना पसंद करते हैं। बैंक भी अलग-अलग टेन्योर से लिए अलग ब्याज ऑफर करते रहते हैं। आइए जानें अगस्त में किन-किन बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में इजाफा किया है और वर्तमान में कितना रिटर्न ऑफर कर रहे हैं।

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank)

इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने 15 अगस्त को एफडी के ब्याज दरों में इजाफा किया है। बैंक सीमित समय के लिए 444 दिन के टेन्योर पर 7.85% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं 375 दिन के टेन्योर पर 7.75% ब्याज दे रहा है। 700 दिन के डिपॉजिट पर 7.70% और 300 दिन के एफडी पर 7.55% इन्टरेस्ट मिल रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 

पब्लिक सेक्टर के पीएनबी ने महीने की शुरुआत में ही एफडी के ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था। बैंक सामान्य नागरिकों को अधिकतम 7.25%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% और सुपर सीनियर सिटीजन्स को 8.05% ब्याज ऑफर कर रहा है।

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)

अगस्त में आईसीआईसीआई बैंक ने भी 3 करोड़ रुपये से कम एफडी के ब्याज दरों में वृद्धि की है। बैंक सामान्य नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर 3% से लेकर 7.25% ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 3.50% से लेकर 7.80% है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank Of India) 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी हाल ही में फिक्स्ड डिपॉजिट के इन्टरेस्ट रेट में बढ़ोत्तरी की है। बैंक 399 दिन के टेन्योर पर सबसे ज्यादा रिटर्न दे रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.25% है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 0.50% ज्यादा ब्याज मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews