आरबीआई एमपीसी के फैसले के बाद इन 4 बैंकों ने बढ़ाया एफडी पर ब्याज, निवेश पर मिलेगा पहले से ज्यादा रिटर्न, देखें लिस्ट

bank fd

Bank FD Rates: आरबीआई एमपीसी की बैठक 8 दिसंबर को ही समाप्त हो चुकी है। बैठक में रेपो रेट में बदलाव न करने का निर्णय लिया गया। एमपीसी के फैसले के अभी एक हफ्ते भी पूरे नहीं हुए हैं। इससे पहले ही कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन कर दिया है। दो बैंकों ने 2 करोड़ से कम से एफडी के ब्याज दरों में वृद्धि कर दी है। आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक ने बल्क एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। वहीं मौद्रिक नीति समिति की बैठक से पहले ही कई बैंक ब्याज दरों में बदलाव कर चुके हैं। यदि आप भी फिक्स डिपॉजिट में निवेश करके मुनाफा कमाना चाहते हैं तो यह समय निवेश के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। आइए जानें कौन सा बैंक वर्तमान में कितना रिटर्न दे रहा है-

डीसीबी बैंक

डीसीबी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में 0.10% की वृद्धि कर दी है। नई दरें बुधवार से लागू हो चुकी हैं।  बैंक आम नागरिकों को 3.75% से लेकर 8% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दरें 8.60% है।

कोटक महिंद्रा बैंक

कोटक महिंद्रा बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। बैंक ने 0.85% का इजाफा एफडी के ब्याज दरों में किया है। बैंक 13 महीने के 13 महीने के डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है, दरें 7.25 प्रतिशत है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दरें 7.80% है।

इन बैंक ने भी किया एफडी के ब्याज दरों में बदलाव

आइसीआइसीआइ बैंक ने दो करोड रुपए से लेकर 5 करोड रुपए तक के एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें 13 दिसंबर यानी आज से लागू हो चुकी हैं। बैंक 390 दिनों से लेकर 15 महीने के एचडी पर सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है, दरें 7.25%  हैं। वहीं 7 से लेकर 14 दिन के डिपॉजिट पर 4.75% ब्याज मिल रहा है। इस लिस्ट में एचडीएफसी बैंक भी शामिल है। बैंक ने 5 करोड रुपए से अधिक के फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। एक साल से लेकर 15 महीने के डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा रिटर्न मिल रहा है, दरें 7.30% है। 7 दिन से लेकर 14 दिन के टेन्योर पर 4.75% इंटरेस्ट मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews