Bank FD: ये 5 बैंक दो साल की एफडी पर दे रहे हैं 8.5 फीसदी तक ब्याज, यहाँ देखें लिस्ट

Bank FD

Bank FD: फिक्स्ड डिपॉजिट को निवेश और बचत के लिए बेहतरीन विकल्पों में से एक है। वर्तमान में कई बैंक एफडी पर आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। ऐसे ही पाँच बैंकों के बारे में हम आपको बताने हैं, जो फिलहाल दो साल के एफडी पर 8.5 फीसदी का इंटरेस्ट रेट दे रहे हैं। आइए इनके बारे में विस्तार में जानें-

इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank)

यह बैंक 2 साल की एफडी वरिष्ठ नागरिकों को 8.25 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं समान्य नागरिकों को 7.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

डीसीबी बैंक (DCB Bank)

बैंक समान्य नागरिकों को 2 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 8.5 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक

यह बैंक वर्तमान में दो साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर समान्य नागरिकों को 8.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को 8.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

आरबीएल बैंक (RBL Bank)

यह बैंक फिलहाल दो साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 8 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। समान्य नागरिकों के लिए इंटरेट रेट 7.50 फीसदी है।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेन्स बैंक 

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक दो साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर समान्य नागरिकों को 8 फीसदी इंटरेस्ट रेट दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरें 8.60 फीसदी हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना या एफडी में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews