ये सात बैंक 6 महीने के फिक्स्ड डिपॉजिट पर दे रहें तगड़ा ब्याज, 6% से ज्यादा हैं दरें, यहाँ देखें लिस्ट

Post Office Scheme

Bank FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposits) को सेविंग के लिए बेहतरीन तरीका माना जाता है। इसमें एक निर्धारित समय के लिए एक राशि निर्धारित राशि फिक्स की जाती है, जिस पर समय-समय पर ब्याज मिलता रहता है। कई लोगों को लॉंग टर्म एफडी में निवेश करना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में 6 महीने की फिक्स डिपाजिट का चयन आप कर सकते हैं। वर्तमान में कई ऐसे बैंक हैं, जो 6 महीने के एफडी पर 6% से भी ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

ये तीन बैंक दे रहे हैं 6.5% ब्याज

  • यस बैंक फिलहाल 6 महीने की अवधि पर सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। 6 महीने से लेकर 9 महीने के फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए ब्याज दरें अधिकतम 6.85 प्रतिशत है।
  • आरबीएल बैंक 181 दिनों से लेकर 240 दिनों के एफडी पर 6.75% ब्याज दे रहा है।
  • बंधन बैंक 6 महीने से लेकर 1 साल से कम के एफडी 6.80% इंटरेस्ट दे रहा है।

इन 4 बैंकों के एफडी पर मिलेगा 6% से ज्यादा रिटर्न

एक्सिस बैंक 6 महीने से लेकर 7 महीने से कम के डिपॉजिट पर 6.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। कोटक महिंद्रा बैंक 180 दिन के एफडी, आईसीआईसीआई बैंक 185 दिनों से 210 दिनों के फिक्स डिपॉजिट और एचडीएफसी बैंक 6 महीने 1 दिन से लेकर 9 महीने के टेन्योर पर समान ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा बैंक ऑफ़ बड़ौदा 181 दिनों से लेकर 270 दिनों के डिपॉजिट पर 6% ब्याज दे रहा है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई 180 दिनों से लेकर 210 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6% से भी कम ब्याज ऑफर कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews