Bank FD: ग्राहकों की हुई मौज, इस बैंक ने बढ़ाया एफडी पर ब्याज, दरों में हुई इतनी वृद्धि, पढ़ें पूरी खबर

Bank FD: ग्राहकों की हुई मौज, इस बैंक ने बढ़ाया एफडी पर ब्याज, दरों में हुई इतनी वृद्धि, पढ़ें पूरी खबर

Bank FD: फिक्स्ड डिपॉजिट बचत का शानदार तरीका माना जाता है। बैंक अलग-अलग अवधि वाली एफडी पर ब्याज भी देते हैं। भले ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कई बैंकों ने हाल ही में एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम वाली Fixed Deposit पर ब्याज बढ़ाया है। 50 बेसिस पॉइंट्स की वृद्धि की गई है। नई दरें 11 मई यानि आज से लागू हो चुकी हैं।

बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक 5 साल और अधिक समय वाली एफडी पर समान्य नागरिकों के लिए ब्याज दरें 6.20 फीसदी और वरिष्ट नागरिकों के लिए 6.70 फीसदी हैं। 4 साल से अधिक और 5 साल से कम की एफडी पर समान्य ग्राहकों को 6.25 फीसदी ब्याज मिल रहा है। 3 साल से अधिक और 4 साल से कम की एफडी पर 6.50 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

कोटक महिंद्रा बैंक 2 साल से लेकर 3 साल से कम की एफडी पर अधिकतम 7.00 फीसदी इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। 23 महीने 1 दिन से लेकर 2 साल से कम वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.70 फीसदी ब्याज मिल रहा है। 23 महीने वाली एफडी की ब्याज दरें 7.20 फीसदी है। समान ब्याज 391 दिनों से लेकर 23 महीने से कम वाली एफडी और 390 दिनों वाले स्कीम पर मिल रहा है।

270 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिकतम 6.50 फीसदी इंटरेस्ट दिया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 7-14 दिन की एफडी पर 3.25 फीसदी, 15-30 दिन की एफडी पर 3.50 फीसदी, 31-45 दिन की एफडी पर 3.75 फीसदी, 46-90 दिन की एफडी पर 4 फीसदी। 121-179 दिन की एफडी पर 4.75 फीसदी और 181-269 दिन की एफडी पर 6.50 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews