Bank FD: ग्राहकों को होगा ज्यादा मुनाफा, इस दिग्गज बैंक ने एक हफ्ते में दो बार बढ़ाया एफडी पर ब्याज, जानें कितना मिलेगा रिटर्न

Bank fd rates

Bank FD Rates: आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने एक ही हफ्ते में दो बार फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया है। कुछ दिन पहले ही इस प्राइवेट बैंक ने बल्क एफडी के दरों में इजाफा किया था। 17 फरवरी को 5 करोड़ से कम के डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है।

कितना मिल रहा रिटर्न?

बैंक दो करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 7.20% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.50% से लेकर 7.75% है। वहीं दो करोड़ से लेकर 5 करोड़ से कम के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 4.75% से लेकर 7.40% तक ब्याज मिल रहा है।

इतने दिन के एफडी पर मिल 7% इंटरेस्ट 

बैंक 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम के एफडी और 18 महीने से लेकर 2 साल के कम के एफडी पर सामान ब्याज ऑफर कर रहा है, दरें 7.20% है। 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल के डिपॉजिट, 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल के डिपॉजिट और 5 साल के टैक्स सेविंग डिपॉजिट पर 7% इंटरेस्ट मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज करें 0.50% अधिक हैं।

bank fd rates

6% तक रिटर्न पाने के लिए इतने दिन के एफडी में करें निवेश

5 साल एक दिन से लेकर 10 साल के डिपॉजिट पर 6.90%, 1 साल से लेकर 389 दिनों के एफडी पर 6.70%, 390 दिन से लेकर 15 महीने से कम के टेन्योर पर 6.70% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 271 दिनों से लेकर 289 दिनों के अवधि पर और 290 दिनों से लेकर 1 साल से कम के अवधि पर 6% ब्याज मिल रहा है। समान टेन्योर के लिए 2 करोड़ से लेकर 5 करोड़ तक के एफडी पर 6.85% इंटरेस्ट मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews