Bank FD: इस सरकारी बैंक ने रामनवमी से पहले दिया ग्राहकों को तोहफा, बढ़ा दिया एफडी पर ब्याज, जानें अब मिल रहा कितना रिटर्न

bank fd rates

Bank FD Rates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन कई बैंकों ने लोन और फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन कर दिया है। इस लिस्ट में पब्लिक सेक्टर का Indian Overseas Bank भी शामिल हो चुका है। बैंक ने 2 करोड़ से कम के डिपॉजिट के ब्याज दरों में इजाफा किया है। नई दरें 15 अप्रैल से लागू होंगी।

कितनी हैं नई दरें?

आईओबी 7 दिन से लेकर तीन साल से अधिक के एफडी पर 4% से लेकर 7.30 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा इन्टरेस्ट 444 दिनों के एफडी पर दे रहा है, दरें 7.30% हैं। एक साल से लेकर 2 साल से कम के एफडी पर 6.90% ब्याज ऑफर कर रहा है। 2 साल से 3 साल से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.80% इन्टरेस्ट मिल रहा है। वहीं 3 साल और इससे अधिक के टेन्योर पर 6.50% ब्याज मिल रहा है।

शॉर्ट टर्म डिपॉजिट के लिए ब्याज दर

यह सरकारी बैंक 7 से 14 दिन के अवधि पर 4%, 15-29 दिन के टेन्योर पर 4.50%, 61-90 दिन के एफडी पर 4.25%, 91-120 दिन के डिपॉजिट पर 4.75%, 121 से 179 दिन के एफडी पर 4.25%, 180 दिन से 269 दिन के डिपॉजिट पर 5.75% और 270 दिन से लेकर एक साल से कम के एफडी पर 6.90% ब्याज मिल रहा है।

वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा कितना ब्याज?

आईओबी टैक्स सेवर डिपॉजिट के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वर्तमान में दरें 6.50% है। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं सुपर सिटीजन को 0.75% अधिक ब्याज मिलेगा। इससे पहले बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में 10 फरवरी 2024 को बदलाव किया था।

iob bank fd rates

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews