Bank FD: इस सरकारी बैंक ने किया एफडी और बचत खाते के ब्याज दरों में बदलाव, जानें अब कितना मिलेगा रिटर्न

Bank FD: इस सरकारी बैंक ने किया एफडी और बचत खाते के ब्याज दरों में बदलाव, जानें अब कितना मिलेगा रिटर्न

Bank FD: फिक्स्ड डिपॉजिट और सेविंग अकाउंट दोनों ही निवेश के लिए सुरक्षित और बेहतर विकल्प माने जाते हैं। रेपो रेट में कोई बदलाव न होने के बावजूद कई बैंकों में एफडी के ब्याज संशोधन किया है। पब्लिक सेक्टर बैंक “पंजाब और सिंध बैंक (Punjab And Sindh Bank) ने बचत खाता और एफडी दोनों के इंटरेस्ट रेट में बड़ा बदलाव किया है। आइए जानें ग्राहकों को अब कितना रिटर्न मिलेगा-

एफडी के नए रेट्स

पंजाब और सिंध बैंक 2 करोड़ से कम की एफडी के ब्याज में बदलाव किया है। सबसे ज्यादा ब्याज 444 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिल रहा है, दरें 7.40 फीसदी है। लॉंग टर्म डिपॉजिट की बात करें तो 5 साल से 10 साल के अवधि पर 6.25 फीसदी, 3 साल से 5 साल के एफडी पर 6 फीसदी और 2 साल से 3 साल के एफडी पर 6.50 फीसदी इंटरेस्ट मिल रहा है। एक साल के कम अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6 फीसदी से कम ब्याज मिल रहा है। 7 दिन से 30 दिन के एफडी पर 2.80 फीसदी, 31 से 45 दिन के एफडी पर 3 फीसदी, 46 से 90 दिनों के एफडी पर 4.60 फीसदी, 91 दिन से 179 दिन के एफड़ पर 4.75 फीसदी, 334 दिन से एक साल से कम के एफडी पर 5.50 फीसदी, एक साल के एफडी पर 6.40 फीसदी, 400 दिनों के एफडी पर 7.10 फीसदी और 401 दिन से 443 दिन के एफडी पर 6.20 फीसदी ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

सेविंग अकाउंट की ब्याज दरें

बैंक ने एक करोड़ और इससे अधिक के जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज दरों में बदलाव किया है। एक करोड़ तक के राशि पर 2.70%, 1 करोड़ से अधिक अमाउन्ट पर 2.90%, 100 करोड़ से 500 करोड़ की राशि पर 4.55% और 500 करोड़ से अधिक के अमाउन्ट पर 5% ब्याज मिल रहा है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News एफडी या योजना में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews