
Bank FD Rates: आईसीआईसीआई बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। बता दें कि यह बैंक देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है। फिलहाल, ग्राहकों को 3 करोड़ रुपए से कम के डिपॉजिट पर अधिकतम 7.20% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 0.50% अधिक है। नए इन्टरेस्ट रेट 17 जुलाई से प्रभावित हो चुके हैं।
इन दो टेन्योर पर मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न
बैंक सबसे ज्यादा रिटर्न 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.20% है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.75 प्रतिशत है। 18 महीने से लेकर 2 साल के टेन्योर पर भी सामान्य नागरिकों को 7.20% रिटर्न मिल रहा है। हालांकि इस टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.70% ब्याज ही बैंक ऑफर कर रहा है।
इन टेन्योर पर मिल रहा 7% तक रिटर्न
5 साल की टैक्स सेवर एफडी पर आइसीआइसीआइ बैंक सामान्य नागरिकों को 7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। 2 साल 1 दिन से लेकर 5 साल के टेन्योर पर भी के लिए भी ब्याज दर समान है। 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.90% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.40% ब्याज मिल रहा है।
7% से कम वाली एफडी
1 साल से लेकर 15 महीने से कम के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 6.70% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 171 दिन से लेकर 1 साल से कम के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.50% ब्याज मिल रहा है। 185 दिन से लेकर 270 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 5.75 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 6. 25% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।
शॉर्ट टर्म डिपॉजिट के लिए ब्याज दरें
7 दिन से लेकर 29 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3% और वरिष्ठ नागरिकों को 3.5% ब्याज मिल रहा है। 30 दिन से लेकर 45 दिन के डिपॉजिट के लिए ब्याज दर 3.5% है। 40 दिन से लेकर 60 दिन के टेन्योर पर 4.25%, 61 दिन से लेकर 90 दिन के एफडी 4.50%, 91 दिन से लेकर 184 दिन के डिपॉजिट पर 7.75% ब्याज मिल रहा है।

लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

