1 साल के FD पर मिल रहा 8.55% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, चेक करें लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट  

बंधन बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। एक साल मैच्योरिटी वाली एफडी पर 8.55% ब्याज देने का ऐलान किया है।
bank fd

Bank FD Rates: प्राइवेट सेक्टर के बंधन बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बड़ा बदलाव किया है। दो नए एफडी टेन्योर को शुरू किया है। बैंक सामान्य नागरिकों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। नई दरें प्रभावी हो चुकी हैं। बता दें कि बैंक समय-समय पर एफडी के ब्याज दरों में बदलाव करते हैं।

बंधन बैंक में 1 साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 8.05 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 8.55% ब्याज का का ऐलान कर दिया है। वहीं अब ग्राहकों को एक साल 1 दिन से लेकर 1 साल 9 महीने के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 8% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.50% तक ब्याज मिल रहा है।

अब मिल रहा कितना रिटर्न? (Fixed Deposit Interest Rates)

इसी के साथ अब बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल के एफडी पर 3% से लेकर 8.05% तक ब्याज सामान्य नागरिकों को दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए न्यूनतम ब्याज दर 3.75% और अधिकतम 8.55% है। जानकारी के लिए बता दें कि बैंक 1 साल से कम के सभी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.75% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं 1 साल से अधिक के सभी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है।

इन बातों का रखें ख्याल (Bandhan Bank FD Rules)

नई ब्याज दरें भारतीयों, हिन्दू अविभाजित परिवारों और एनआरओ के लिए लागू की गई है। जिसमें कम से कम 1000 रुपए और ज्यादा से ज्यादा 3 करोड रुपए से कम का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। एफडी खुलवाने के लिए ग्राहकों को आयकर पैन नंबर प्रस्तुत करना होगा। वरिष्ठ नागरिकों को आयु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की जरूरत पड़ेगी। भारतीय आयकर कानून के तहत। समयपूर्व निकासी के लिए कार्ड दर से एक प्रतिशत दंडात्मक ब्याज दर लागू होती है। निवेश के बाद यदि सात दिनों के भीतर एफडी  की निकासी होती है तो इस पर कोई ब्याज नहीं मिलता।

चेक करें नए रेट (FD Tenure and Rates)

  • 7 से 14 दिन- 3%
  • 15 से 30 दिन-3%
  • 31 दिन से 2 महीने से कम- 3.5%
  • 2 महीने से लेकर 3 महीने से कम- 4.50%
  • 3 महीने से लेकर 6 महीने से कम- 4.50%
  • 6 महीने से लेकर 1 साल से कम- 4.50%
  • 1 साल- 8.05%
  • 1 साल 1 दिन से लेकर 1 साल 9 महीने- 8%
  • 1 साल 9 महीने 1 दिन से लेकर 2 साल से कम- 7.25%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 7.25%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 7.25%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 5.85%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews