इस प्राइवेट बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, मिल रहा 7.75% रिटर्न, 10 सितंबर से नए रेट लागू, यहाँ करें चेक

ऐक्सिस बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। मंगलवार से नए रेट प्रभावी हो चुके हैं। आइए जानें बैंक वर्तमान में कितना रिटर्न ऑफर कर रहा है?
bank fd

Bank FD Rates: देश के बड़े प्राइवेट बैंकों की गिनती में आने वाले एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन कर दिया है। 3 करोड़ रुपये कम से डिपॉजिट के लिए नई दरें 10 सितंबर से ही लागू हो चुकी हैं। बैन ने 3 से 5 करोड़ रुपये के डमेस्टिक एफडी और 5 करोड़ रुपये से अधिक के डोमेस्टिक जनरल के ब्याज दरों में बदलाव किया है।

बैंक सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर 3% से लेकर 7.25% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं 7 दिन से 10 साल के टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों 3.5% से लेकर 7.75% है। यह बैंकअपने सभी टेन्योर पर सामान्य नागरिकों के मुकाबले वरिष्ठ नागरिकों को 0.5% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है।

इन टेन्योर पर मिल रहा सबसे अधिक रिटर्न (Axis Bank FD Rates)

15 महीने से अधिक और 16 महीने के कम के एफडी पर 7. 25%, 16 महीने से अधिक और 17 महीने से कम के टेन्योर पर 7. 25%, 17 महीने से अधिक और 18 महीने से कम के एफडी पर 7.25% और 18 महीने से अधिक से लेकर 2 साल से कम के टेन्योर पर 7.25% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। इन सभी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% ब्याज मिल रहा है।

सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर और टेन्योर (Fixed Deposit Rates)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews