नए साल से पहले इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने दिया ग्राहकों को तोहफा, बढ़ा दिया FD पर ब्याज, जानें अब कितना मिलेगा रिटर्न

BANK FD

Bank FD Rates: प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया है। दरों में 85 बीपीएस की वृद्धि हुई है। नए रेट 11 दिसंबर 2023 से लागू हो चुके हैं। बैंक द्वारा 2 करोड़ से कम और 2 करोड़ से अधिक के एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों को आम नागरिकों की तुलना में अधिक ब्याज मिल रहा है।

इतने दिन के टेन्योर पर मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज

बैंक सबसे ज्यादा इंटरेस्ट बैंक 25 महीने के फिक्स्ड डिपॉजिट पर दे रहा है। आम नागरिकों के लिए दरें 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.80% हैं। 7 दिन से लेकर 10 वर्ष के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 2.75% से लेकर 7.25% तक ब्याज आम नागरिकों को मिल रहा है। सबसे कम ब्याज 7 दिन से लेकर 14 दिन के डिपॉजिट पर मिल रहा है, दरें 2.75%  है।

इतने दिन के एफडी पर मिल 7% से ज्यादा ब्याज

180 दिन के डिपॉजिट पर 7%, 365 दिन से लेकर 389 दिन के एफडी पर 7.10%, 390 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.15% ,391 दिन से लेकर 30 महीना से कम के एफडी पर 7.20%, 23 महीने 1 दिन से लेकर 2 साल से कम के एफडी पर 7.25%, 2 साल से लेकर 3 साल से कम के डिपॉजिट पर 7.10%, 3 साल से अधिक को 4 साल से कम के टेन्योर पर 7% और 4 साल से अधिक और 5 साल से कम के अवधि पर 7% इन्टरेस्ट बैंक ऑफर कर रहा है।

bank fd
कोटक महिंद्रा बैंक एफडी की नई ब्याज दरें

6% ब्याज के लिए इतने दिन के एफडी में करना होगा निवेश

181 दिन से लेकर 269 दिन के डिपॉजिट पर 6%, 270 दिन के एफडी पर 6%, 271 दिन से लेकर 363 दिन के डिपॉजिट पर 6%, 5 साल से लेकर 10 साल के एचडी पर 6.20%, 364 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.50% ब्याज मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews