दिवाली से पहले इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने बढ़ा दिया फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज, ग्राहकों को अब होगा ज्यादा मुनाफा, जानें नई दरें

bank fd

Bank FD Rates: देश के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ने एफडी के ब्याज दरों (Fixed Deposit Interest Rate) में वृद्धि  कर दी है। ग्राहकों को पहले से ज्यादा रिटर्न मिलेगा। नई दरें लागू हो चुकी हैं। यहाँ बात कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) की हो रही है। बैंक ग्राहकों को 7 दिन से 10 साल के  एफडी पर 2.75% से लेजर 7.25% तक इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को 0.5% ब्याज ब्याज ऑफर कर रहा है। दरें 3.25 फीसदी से लेकर 7.75% तक हैं।

इतने दिन के एफडी पर मिल रहा स्वबसे ज्यादा ब्याज

बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 23 महीने 1 दिन -2 साल के कम के एफडी पर दे रहा है। दरें 7.25% हैं। 391 दिन-23 महीने के कम के एफडी पर 7.20% ब्याज मिल रहा है। 2 साल और 3 साल से कम के डिपॉजिट पर 7.10%, 3 साल और 4 से कम के टेन्योर पर 6.50%, 4 साल और 5 साल से कम के अवधि पर 6.25% और 5 साल से 10 साल के एफडी पर 6.20% इन्टरेस्ट मिल रहा है। वहीं 390 दिनों के एफडी पर 7.10%, 365 दिन से लेकर 389 दिनों के एफडी पर 7.10%, 390 दिन के डिपॉजिट पर 7.15% औरं 391 दिनों के एफडी पर 7.20% ब्याज मिल रहा रहा है।

एक साल के कम के एफडी के लिए ब्याज दर

कोटक महिंद्रा बैंक 364 दिनों के एफडी पर 6.50%, 271 दिन से 363 दिन के अवधि पर 6% और 270 दिन के अवधि पर 6% इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है। 181 -269 दिन के एफडी पर 6%, 180 दिन के डिपॉजिट पर 7%, 121-179 दिनों के टेन्योर पर 4.25%, 91-120 दिनों ले डिपॉजिट पर 4%, 46-90 दिन के एफडी पर 3.50%, 31-45 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.25%, 15-30 दिन के एफडी पर 3% और 7-14 दिन के डिपॉजिट पर 2.75% ब्याज मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews