ग्राहकों की हुई मौज, इस सरकारी बैंक ने बढ़ाया फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को होगा अधिक लाभ, जानें नई दरें

bank fd rates

Bank FD Rates: इन दिनों फेस्टिव सीजन चल रहा है। बैंक ग्राहकों को लुभाने के लिए अलग-अलग ऑफर्स ला रहे हैं। इसमें पंजाब नेशनल बैंक की शामिल हो चुका है। यह देश के बड़े पब्लिक सेक्टर बैंकों में से एक है। पीएनबी ने 2 करोड़ रुपये से कम के कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) के ब्याज दरों (Interest Rates) में संशोधन किया है।

इन एफडी पर बढ़ा ब्याज

बैंक ने 180 दिनों से लेकर 270 दिनों के एफडी पर मिलने वाले ब्याज को 5.5% से बढ़ाकर 6% कर दिया गया है। 221 दिनों से लेकर 1 साल से कम के एफडी पर 5.80% ब्याज के जगह 6.25% ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा सभी डिपॉजिट पर बैंक सामान्य नागरिकों के मुकाबले वरिष्ठ नागरिकों को 0.5% अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है।

वर्तमान में कितनी हैं एफडी की ब्याज दरें

1 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक 6.75% ब्याज सामान्य नागरिकों को दे रहा है वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज 7.25% है। सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए 7.55% है।  1 साल से लेकर 443 दिनों के एफडी पर 6.80%, 444 तीनों के डिपॉजिट पर 7.25%, 445 दिनों से लेकर 2 साल के एफडी पर 6.80%, 2 साल से अधिक और 3 साल तक के डिपॉजिट पर 7%, 3 साल से अधिक से 5 साल तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.5% और 5 साल से लेकर 10 साल के एफडी पर 6.50% ब्याज आम नागरिकों को मिल रहा है।

इतने दिन के एफडी पर मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न

बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 444 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर दे रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज करें 7.25% है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 7.75% और सुपर सिटीजंस के लिए ब्याज दर 8.05 % है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews